रामनवमी के पावन पर्व पर मुजफ्फरपुर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने गंगा-जमुनी तहजीब को फिर से जीवंत कर दिया। शहर के प्रसिद्ध जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल प्रभु राम के श्रद्धालुओं का स्वागत कर एक अद्भुत मिसाल पेश की। भाईचारे, सौहार्द और प्रेम की इस अनूठी झलक ने यह साफ कर दिया कि मुजफ्फरपुर नफरत नहीं, मोहब्बत की धरती है।
Rama Navami: जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज ने किया शोभायात्रा का स्वागत, बोले- राम हमारे भी; मोहक तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:53 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कौमी एकता की शानदार तस्वीरें सामने आईं, जहां जामा मस्जिद के पास खड़े होकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामनवमी की शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन