फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   message of bihar culture resonated even in america daughter in law aurai performed ritual worship of gir

दुर्गा पूजा: सात समंदर पार भी नहीं भूलीं बिहार की परंपराएं, औराई की बहू ने अमेरिका में किया कन्या पूजन

Tue, 20 Oct 2026 07:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 07:43 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र की बहू कंचन शाही ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में 108 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में अपनी बेटियों और परिवार के साथ भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।

विज्ञापन
message of bihar culture resonated even in america daughter in law aurai performed ritual worship of gir
नवरात्रि अमेरिका

विस्तार

विज्ञापन

बिहार की मिट्टी की खुशबू और अपनी संस्कृति व संस्कारों से जुड़ाव की पहचान सात समंदर पार भी कायम है। इसकी खूबसूरत झलक अमेरिका के कैलिफोर्निया में देखने को मिली, जहां मां दुर्गा की आराधना और भारतीय परंपराओं के अनुरूप 108 कन्याओं के पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र की बहू कंचन शाही ने अपनी बेटियों प्रांसी सहित परिवार के साथ भाग लिया और बिहार की सांस्कृतिक विरासत से अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया।

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कैलिफोर्निया में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में 108 कन्याओं को आमंत्रित किया गया। भारतीय समुदाय के लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से कन्या पूजन कर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

विज्ञापन


पढ़ें: थार की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक फरार; 10 मीटर तक घसीटता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में कंचन शाही भी अपनी बेटियों के साथ शामिल हुईं। विदेश की धरती पर भारतीय परंपराओं से जुड़कर उन्होंने यह संदेश दिया कि इंसान दुनिया के किसी भी कोने में रहे, अपनी मिट्टी, संस्कृति और संस्कारों से उसका रिश्ता हमेशा बना रहता है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, कन्याओं के सम्मान और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का भी प्रतीक बना।

कंचन शाही ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र से आती हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भी भारतीय संस्कृति और परंपराएं कायम हैं। यहां हर पर्व भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया जाता है। कैलिफोर्निया में कन्या पूजन के इस आयोजन के जरिए उन्होंने अपनी परंपराओं और संस्कारों के प्रति जुड़ाव प्रदर्शित किया।

इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश और स्थान बदलने के बावजूद अपनी संस्कृति और संस्कारों की पहचान दिल में हमेशा जीवित रहती है। भौगोलिक दूरियां अपनी जड़ों से जुड़ाव को कम नहीं कर सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed