फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : manoj murder case solved wife arrest boyfriend and brother flee away

Bihar: पत्नी के प्रेम-प्रसंग में हुई मनोज की हत्या, इंस्टाग्राम चैट्स से खुलासा; प्रेमी व भाई चल रहे फरार

Wed, 04 Feb 2026 09:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 09:01 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के गोला रोड में पान दुकानदार मनोज कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे सोशल मीडिया पर पनपा अवैध प्रेम संबंध था, जिसमें मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी और भाई शामिल पाए गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : manoj murder case solved wife arrest boyfriend and brother flee away
प्रेम प्रसंग में पति की हत्या पत्नी अरेस्ट

विस्तार

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला रोड पर पान दुकानदार मनोज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे मृतक की पत्नी नीशु कुमारी, उसका प्रेमी और उसका भाई शामिल हैं। मृतक की मां और अन्य परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मनोज कुमार की पत्नी नीशु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे देर शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं हत्या में शामिल महिला का प्रेमी और उसका भाई फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था
पुलिस के अनुसार यह हत्या महज एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर पनपे अवैध प्रेम संबंध का खौफनाक अंजाम है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी नीशु कुमारी की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हुई थी। शुरुआत में बातचीत तक सीमित यह संबंध धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गया। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था।

विज्ञापन

मनोज कुमार और नीशु कुमारी के बीच झगड़ा हुआ था
मंगलवार की सुबह भी इसी बात को लेकर मनोज कुमार और नीशु कुमारी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नीशु घर छोड़कर रामबाग स्थित अपनी बहन के घर चली गई। इसके कुछ ही समय बाद मनोज कुमार के मोबाइल पर एक फोटो आया, जिसमें उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही थी। यही फोटो सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी डाली गई थी। परिजनों का कहना है कि इस तस्वीर और इंस्टाग्राम पर चल रहे रिश्ते ने मनोज कुमार को मानसिक रूप से बुरी तरह तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

पुलिस के मुताबिक, देर रात मनोज कुमार को एक फोन कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ है और उसे दिखाया जाएगा। इसी बहाने उसे सुनियोजित तरीके से बाहर बुलाया गया। माखन साह चौक से गोला रोड के बीच आरोपियों ने मनोज कुमार पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने में प्रेमी पिंटू कुमार के साथ-साथ नीशु कुमारी का भाई भी शामिल था।

इस पूरे मामले पर एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां के फर्द बयान, सोशल मीडिया चैट, फोटो और कॉल डिटेल के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या की जड़ में इंस्टाग्राम से जुड़ा प्रेम प्रसंग है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी नीशु कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके प्रेमी और भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

 

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या पत्नी अरेस्ट

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या पत्नी अरेस्ट

 

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या पत्नी अरेस्ट

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या पत्नी अरेस्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed