फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : main road leading suddenly caved after few months of construction

Bihar News: मुजफ्फरपुर में निर्माण के कुछ माह बाद धंसी स्टेडियम जाने वाली मुख्य सड़क, मचा हड़कंप

Sat, 07 Feb 2026 10:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 10:07 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम चौराहे पर शनिवार शाम नई बनी मुख्य सड़क अचानक धंस गई। सीवरेज चैंबर और भारी वाहनों को कारण बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :  main road leading suddenly caved after few months of construction
सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर शहर में निर्माण के कुछ ही माह बाद स्टेडियम जाने वाली मुख्य सड़क अचानक धंस जाने से शनिवार शाम अफरातफरी मच गई। घटना सिकंदरपुर स्टेडियम चौराहे के पास की है, जहां सड़क के बीचोंबीच धंसने से यातायात बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के नीचे बने सीवरेज चैंबर और भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह से ही सड़क पर दरारें दिखाई दे रही थीं, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। दिन ढलते-ढलते सड़क पूरी तरह धंस गई, इसी दौरान एक ऑटो उसमें गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया के लाइन बाजार में दबंगई: बिरयानी दुकान में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क धंसने की सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे और प्रभावित हिस्से को बैरिकेडिंग कर आवागमन एक ओर से रोक दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से सड़क के नीचे बने चैंबर में धंसाव की स्थिति नजर आ रही थी, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह चौराहा शहर का अत्यंत व्यस्त इलाका है, जहां दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में बड़ा हादसा टलना किसी सौभाग्य से कम नहीं।

वहीं सड़क निर्माण विभाग (RCD) के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी को दे दी गई है। धंसी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बैरिकेडिंग की गई है और मरम्मत पूरी होने के बाद रविवार से सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed