फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar SKMCH Hospital Row MLA Slams Officials Over Poor Quality Food Served to Patients

बिहार के एसकेएमसीएच में मरीजों के खाने पर बवाल: जला-गीला चावल देख भड़कीं विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार

Tue, 29 Sep 2026 09:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 09:24 AM IST
सार

एसकेएमसीएच के निरीक्षण के दौरान बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने जला और गीला चावल मिलने, दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद होने, लावारिस वार्ड में बदबू और सफाई व्यवस्था में कमियां मिलने का दावा किया।

विज्ञापन
Bihar SKMCH Hospital Row MLA Slams Officials Over Poor Quality Food Served to Patients
एलजेपी विधायक अपस्ताल निरीक्षण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच में मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर बोचहां की लोजपा विधायक बेबी कुमारी ने नाराजगी जताई। सोमवार की शाम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वह अचानक बच्चा वार्ड पहुंचीं। वहां मरीजों के लिए तैयार चावल में जला हुआ और गीला चावल मिलने की बात सामने आई। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अस्पताल के अधिकारियों और कर्मियों के सामने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और व्यवस्था में जल्द सुधार करने को कहा। उन्होंने इसको लेकर जमकर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि उन्होंने खुद चावल को देखा और इसे खाकर भी जांचा। चावल से जले होने की गंध आ रही थी। उन्होंने कहा कि मरीजों और बच्चों को पौष्टिक, साफ और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी लापरवाही या गड़बड़ी मिल रही है, अब उसे तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी हो और शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले
विधायक के मुताबिक, अस्पताल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि व्यवस्था सुधारने के लिए काम किया जा रहा है और आने वाले समय में इसमें और सुधार किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद मिले। इनमें महिला और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित काउंटर भी शामिल था। विधायक ने बताया कि वहां मरीज और उनके परिजन लंबी लाइन में खड़े थे। एक महिला बच्ची को गोद में लेकर लाइन में खड़ी थी। इसे देखकर उन्होंने तत्काल अस्पताल अधीक्षक से बात कर बंद काउंटर को चालू कराने और मरीजों को परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़े, यह व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
इसके अलावा अस्पताल के लावारिस वार्ड में भी विधायक ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने वहां बदबू होने की बात कही और अस्पताल में सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों को व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। यही नहीं, अस्पताल परिसर में सामान्य साफ-सफाई की स्थिति में भी कुछ जगहों पर कमियां मिलीं। विधायक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम स्थल का भी निरीक्षण किया और कहा कि वहां शेड की जरूरत है। बारिश या तेज धूप के दौरान शव लेकर आने वाले परिजनों को परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सकों, मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


ये भी पढ़ें-  होटल का कमरा नहीं खुला तो हुआ शक: अंदर का नजारा देख उड़े होश, बिहार की महिला का शव मिलने से सनसनी

विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि पूरे अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर वह स्वास्थ्य मंत्री को विस्तृत पत्र लिखेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भी स्थिति से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह एसकेएमसीएच उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलें, यह उनकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मरीजों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने वाले मरीज भी उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां पर किसी भी तरह की कोई कुव्यवस्था और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed