Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : large python snake found today panic in villagers forest department resque

Bihar: मुजफ्फरपुर में दिखा 20 फीट का विशालकाय अजगर, वन विभाग ने चार घंटे के रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा

Mon, 17 Nov 2025 05:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

Bihar: वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में जंगल में छोड़ दिया। अधिकारियों ने लोगों से ऐसे मौकों पर भीड़ न लगाने और वन्यजीवों को परेशान न करने की अपील की है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : large python snake found today panic in villagers forest department resque
विशालकाय अजगर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ़्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ना अनुसंधान परिसर के पास झाड़ियों में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। यह जगह मुजफ़्फरपुर–मोतिहारी मुख्य मार्ग (एनएच-28) के किनारे स्थित है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 20 फीट लंबा यह अजगर झाड़ियों में कुंडली मारकर बैठा हुआ था। इसकी जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से लोग जुटने लगे। यहां तक कि हाईवे से गुजरने वाले राहगीर भी रुककर अजगर को देखने लगे, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सड़क सुरक्षा पर बिहार में चला मेगा ट्रेनिंग कैंप, 450 सरकारी वाहन चालकों को दिया गया प्रशिक्षण

सूचना मिलते ही तिरहुत वन प्रमंडल की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्र पदाधिकारी नितिन चंद्रा ने बताया कि अजगर के दिखने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। पहुंचने पर अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट आंकी गई। उन्होंने कहा कि प्रजाति की पहचान की जा रही है, लेकिन इससे किसी तरह का खतरा नहीं था।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में जंगल में छोड़ दिया। अधिकारियों ने लोगों से ऐसे मौकों पर भीड़ न लगाने और वन्यजीवों को परेशान न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed