फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :khelo india asmita wushu game muzaffarpur champian got many medal

Sports News : अस्मिता खेलो इंडिया स्टेट वुशू लीग में मुजफ्फरपुर वुशू टीम ऑल ओवर चैंपियन, देखें पूरा रिजल्ट

Tue, 19 Aug 2025 09:13 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 09:13 AM IST
सार

Bihar News : अस्मिता खेलो इंडिया स्टेट वुशू लीग में मुजफ्फरपुर वुशू टीम ओवरऑल चैंपियन रही। सभी कोटि में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने अन्य जिले को हराया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :khelo india asmita wushu game muzaffarpur champian got many medal
वूशु चैंपियनशिप बनी मुजफ्फरपुर

विस्तार

खेलो इंडिया राज्य स्तरीय अस्मिता घोष का आयोजन 17 से 18 अगस्त तक शाम को साई एसटीसी, पटना के राजेंद्रनगर में किया गया। इसका आयोजन बिहार वुशू संघ और पटना वुशू संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीणा गुप्ता (पूर्व जिला गवर्नर, लायंस क्लब पटना), विशिष्ट अतिथि डॉ. अमूल्य कुमार सिंह (अध्यक्ष, बिहार वुशू संघ), डॉ. संजय श्रीवास्तव (वाइस चेयरमैन, बिहार वुशू संघ), सोमेश्वर राव चमन (साई एसटीसी सेंटर पटना), सुमन मिश्रा (महासचिव, बिहार वुशू संघ), डॉ. बी. प्रियम (उपाध्यक्ष, बिहार वुशू संघ) और सूरज कुमार (महासचिव, पटना वुशू संघ) ने किया।

विज्ञापन

प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 250 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। 18 अगस्त, 2025 को समापन समारोह का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि साई एसटीसी सेंटर के इंचार्ज सोमेश्वर राव चमन थे। इस समारोह में मुजफ्फरपुर वुशू संघ ने 99 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, बक्सर वुशू संघ ने 53 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और पटना वुशू संघ ने 41 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उनमें खास उत्साह है और उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विवरण:

सीनियर वर्ग (ताओलु स्पर्धा)

  • स्वर्ण पदक: ईशा मिश्रा, अपराजिता मिश्रा, सपना कुमारी, अनामिका भारती, गेसू कुमारी।

जूनियर वर्ग

  • स्वर्ण पदक: कृष्णा कुमारी।

सांडा स्पर्धा

  • कांस्य पदक: दिव्या कुमारी (अंडर 45 किग्रा), गौरी कुमारी (अंडर 52 किग्रा), अनिता कुमारी (अंडर 56 किग्रा)।

  • रजत पदक: निहारिका कुमारी (अंडर 60 किग्रा)।

  • स्वर्ण पदक: साक्षी कुमारी (अंडर 75 किग्रा)।

अन्य पदक विजेता

  • सीनियर वर्ग:

    • स्वर्ण पदक: वैष्णवी कुमारी।

    • रजत पदक: प्रज्ञा पाराशर, अनोखी कुमारी।

  • सब-जूनियर वर्ग:

    • स्वर्ण पदक: अंजली कुमारी, नंदिनी कुमारी, स्नेहा कुमारी, अनामिका कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रीति कुमारी।

    • रजत पदक: खुशी कुमारी, अनन्या कुमारी, संध्या कुमारी, स्वीटी कुमारी।

    • कांस्य पदक: अर्चना कुमारी, श्रुति कुमारी।

सभी खिलाड़ियों की इस जीत पर बिहार वुशू संघ और मुजफ्फरपुर जिला वुशू संघ ने उन्हें बधाई दी है।

 

वूशु चैंपियनशिप बनी मुजफ्फरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

वूशु चैंपियन बनी मुजफ्फरपुर की टीम।

 

वूशु चैंपियनशिप बनी मुजफ्फरपुर

वूशु चैंपियन बनी मुजफ्फरपुर की टीम।

 

वूशु चैंपियनशिप बनी मुजफ्फरपुर

वूशु चैंपियन बनी मुजफ्फरपुर की टीम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed