फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Success Story Muzaffarpur Girl Jaya Scores Hat-Trick Bags DSP Post

BPSC Result: पहले राजस्व अधिकारी, फिर ADC और अब DSP पद पर चयन, मुजफ्फरपुर की जया ने रची सफलता की हैट्रिक

Sun, 21 Jun 2026 08:17 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 08:17 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर की जया कुमारी ने BPSC 70वीं परीक्षा में DSP पद हासिल कर सफलता की हैट्रिक पूरी कर ली है। किराना दुकानदार की बेटी जया पहले राजस्व अधिकारी और ADC पद पर चयनित हो चुकी हैं। उनकी उपलब्धि बिहार के युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

विज्ञापन
BPSC Success Story Muzaffarpur Girl Jaya Scores Hat-Trick Bags DSP Post
जया कुमारी का चयन डीएसपी पद के लिए हुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में मुजफ्फरपुर की जया कुमारी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जया का चयन इस बार पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में सफलता की हैट्रिक पूरी कर ली है।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गोबरसही की रहने वाली जया कुमारी बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता एक छोटी किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद जया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


तीसरी बार BPSC में मिली बड़ी सफलता
जया कुमारी का यह पहला चयन नहीं है। इससे पहले भी वह BPSC की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुकी हैं। अपने पहले चयन में वह राजस्व अधिकारी बनी थीं। इसके बाद दूसरी बार उनका चयन ADC (सहायक निदेशक/समकक्ष प्रशासनिक पद) के लिए हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती सीतामढ़ी जिले में थी। अब BPSC 70वीं परीक्षा में DSP पद पर चयनित होकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और बड़ा मुकाम जोड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
डीएसपी पद पर चयन के बाद जया और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। जया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके त्याग, प्रोत्साहन और विश्वास ने ही उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।

ये भी पढ़ें- BPSC Result: किशनगंज की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, अंजली बनीं SDM; शिप्रा को मिला आपूर्ति निरीक्षक का पद


परिवार में शिक्षा का मजबूत माहौल
जया के परिवार में शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। उनके छोटे भाई अभिजीत कुमार भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। वह वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से विदेशी भाषा विषय में पीएचडी कर रहे हैं।

युवाओं और बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
जया कुमारी की सफलता आज हजारों युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुजफ्फरपुर की इस बेटी की उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed