फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :heavy chaos in nda workers' conference today dypty cm vijay sinha says attend

Bihar News: सांसद धर्मशिला देवी ने ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, नोकझोंक हो गई; जानें किस बात पर भड़के लोग

Mon, 25 Aug 2025 06:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 Aug 2025 06:29 PM IST
सार

Bihar: स्थिति बिगड़ते देख धर्मशिला गुप्ता ने तुरंत माफी मांगते हुए सफाई दी कि यह महज जुबान फिसलने की वजह से हुआ है और उनका मकसद भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद देना था। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का गुस्सा लंबे समय तक शांत नहीं हुआ।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :heavy chaos in nda workers' conference today dypty cm vijay sinha says attend
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा विधानसभा क्षेत्र के रोहुआ गांव में सोमवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत कई भाजपा नेता गवाह बने।

दरअसल, सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता की जुबान फिसल गई। उन्होंने मंच से निर्दलीय पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी रह चुकीं बेबी कुमारी को जीत की अग्रिम बधाई दे दी। यह सुनते ही भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री स्व. रमई राम की पुत्री गीता देवी के समर्थक भड़क गए। दोनों गुटों के बीच पहले नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई और देखते ही देखते पूरे सम्मेलन का माहौल हंगामे में बदल गया। मंच पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पढ़ें: फिर गया जी आएंगे बागेश्वर बाबा! पितृपक्ष मेले में होगी कथा; सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ते देख धर्मशिला गुप्ता ने तुरंत माफी मांगते हुए सफाई दी कि यह महज जुबान फिसलने की वजह से हुआ है और उनका मकसद भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद देना था। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का गुस्सा लंबे समय तक शांत नहीं हुआ और लगातार नारेबाजी होती रही।

इस घटना ने भाजपा की अंदरूनी खींचतान और असंतोष को उजागर कर दिया है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि चुनावी माहौल में हुई इस गलती ने भाजपा की रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed