फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: 3 people kidnapped a girl from near her house and gang-raped at gunpoint, video also released

Crime: लड़की को घर के पास से उठाकर हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी जारी किया; मुख्य आरोपी फरार

Wed, 14 May 2025 08:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 08:33 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में तीन मनचले लड़की को घर के पास से उठा ले गए और नकली हथियार दिखाकर उससे सामुहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर जारी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन में से दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
Muzaffarpur: 3 people kidnapped a girl from near her house and gang-raped at gunpoint, video also released
युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

विस्तार

मुजफ्फरपुर में तीन युवकों द्वारा एक लड़की को उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शौच के लिए निकली लड़की को उठाकर सुनसान जगह ले गए और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और फिर किसी को न बताने की धमकी दी। उक्त वीडियो का इस्तेमाल आगे फिर दुष्कर्म के लिए किया जा सके, इसके लिए उसे वायरल करने की धमकी दी गई। हालांकि आरोपियों ने वीडियो जारी कर दिया। इस घटना के बाद पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई और उसके बाद सभी ने मिलकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Accident Today: कार में बैठे शख्स की गर्दन कट गई, नेशनल हाइवे पर आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी पर लदा चदरा नहीं दिखा
विज्ञापन

 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई। फिर पुलिस ने कार्रवाई कर घटना में संलिप्त तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। उन लोगों ने रात को शौच के लिए निकली लड़की को अकेला पाकर इस घटना को अंजाम दिया था। पूरा मामला जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मामले में यह भी सामने आया है कि दुष्कर्म से पहले धमकाने के लिए तीनों आरोपियों ने नकली पिस्तौल जो कि लाइट गन है, का इस्तेमाल किया था। आरोपियों ने धमकी दिए जाने की नीयत से वीडियो बनाया था ताकि आगे भी इस कांड को दोहराया जा सके। लेकिन आरोपियों ने उक्त वीडियो को जारी कर दिया। पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूतों और अन्य वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर कांड के आरोपियों की पहचान की जा सकी है। वायरल किए गए वीडियो में दिख रहा हथियार कुछ और नहीं, बल्कि एक लाइट गन है जो कि सिर्फ धमकी दिए जाने के मकसद से प्रयोग की गई थी। इस वीडियो को आरोपियों द्वारा पीड़ित लड़की को भेजा गया ताकि उसपर दबाव बनाया जा सके।

 
वहीं, पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक लड़की को उसके घर के पास से कुछ मनचले उठाकर ले गए थे और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपियों द्वारा घटना का वीडियो बनाया गया था ताकि भविष्य में भी दुष्कर्म की घटना को दोहराया जा सके। फिलहाल पुलिस ने करवाई कर तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अब भी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर हंगामा: व्यापारियों ने बाजार बंद कर की प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग; UP निवासी भंते गिरफ्तार
 
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी ही इस कांड का मुख्य आरोपी है, जिसने इस घटना को अंजाम दिया था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में FSL की टीम की मदद ली जा रही है और हम लोग इसमें वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर आगे की करवाई में जुटे हुए हैं। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed