फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : fire broke out in village more than dozen house burnt into asses many asset lost

मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड: कई घर जलकर हुए राख, चूल्हे की चिंगारी से लगी आग; तेज हवा से और भड़क गई

Sun, 05 Apr 2026 03:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 03:09 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मीनापुर स्थित हरखा मानशाही गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग तेज हवाओं के कारण फैल गई। दर्जनों घर जल गए, लाखों की क्षति हुई। अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : fire broke out in village more than dozen house burnt into asses many asset lost
भीषण अग्निकांड में दर्जन घर जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के हरखा मानशाही गांव, वार्ड संख्या 10 में रविवार दोपहर भीषण अग्निकांड में दर्जनों घर जलकर खाक हो गए। अचानक लगी आग से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

ग्रामीणों के अनुसार, आग एक घर में चूल्हे की चिंगारी से लगी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर आसपास के घरों को अपनी चपेट में लेती चली गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


पढ़ें:  स्कूल जाने के बाद आठवीं का छात्र लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अग्निकांड में सिंगेसर सहनी, सुखदेव सहनी, बालक ठाकुर, अमोद ठाकुर और मुसमत देवी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के घर जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 5 से 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के प्रभारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और क्षति का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed