Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : fire broke out during diwali branded clothing showroom causes losses worth lakhs

बिहार: शॉर्ट सर्किट से एक शोरूम में लगी आग, अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 08 Nov 2026 02:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2026 02:58 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीझील बाजार स्थित कपड़ों के शोरूम में दीपावली के दिन आग लग गई। आग से दुकान में रखे कपड़े, कंप्यूटर और काउंटर जलकर बर्बाद हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : fire broke out during diwali branded clothing showroom causes losses worth lakhs
शो रूम में आग

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्त मोतीझील बाजार स्थित एक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में रविवार को आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से शोरूम को भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दीपावली के दिन हुई इस घटना से शोरूम संचालक को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने हाल ही में दुकान में नए स्टॉक मंगाए थे।

विज्ञापन

घटना को लेकर ड्यूक शोरूम के प्रोपराइटर रूपेश कुंदन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे थे। दीपावली के अवसर पर दुकान में पूजा-पाठ भी करना था। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर खोला, अंदर से तेजी से धुआं निकलने लगा। दुकान के अंदर रखे कपड़े जल चुके थे। इस दौरान कंप्यूटर और काउंटर भी जल गए थे। उन्होंने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट और इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के तारों में आई तकनीकी खराबी के कारण लगी। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि नुकसान काफी अधिक हुआ है। दीपावली को लेकर उन्होंने दुकान में भारी मात्रा में स्टॉक रखा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड कोर्ट सख्त: 188 दिन की देरी से पहुंची सरकारी अपील खारिज, न्याय से पहले याचिकाकर्ता की मौत पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के फायरमैन राजन कुमार ने बताया कि रविवार को कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दो छोटी और एक बड़ी अग्निशमन गाड़ी भेजी गई। टीम ने आग पर काबू पा लिया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

 

शो रूम में आग

शो रूम में आग

 

शो रूम में आग

शो रूम में आग

 

शो रूम में आग

शो रूम में आग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed