फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar news student arrived police station to lodge a complaint against parents not get married

Bihar: 'मुझे शादी नहीं, पढ़ाई करनी है', माता-पिता के खिलाफ छात्रा पहुंची थाने, पुलिस से लगाई अनोखी गुहार

Sat, 27 Jun 2026 06:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 06:21 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में स्नातक की एक छात्रा ने जबरन शादी कराने के आरोप में अपने माता-पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि वह उच्च शिक्षा हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती है, लेकिन परिवार उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने पर अड़ा है।

विज्ञापन
Bihar news student arrived police station to lodge a complaint against parents not get married
माता पिता के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में स्नातक की एक छात्रा ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती, जबकि उसके माता-पिता उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहे हैं। इसी कारण उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की करना चाहती है तैयारी
थाने पहुंची छात्रा ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती है। उसका सपना आत्मनिर्भर बनना है, लेकिन परिवार उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने की तैयारी कर रहा है। छात्रा का कहना है कि जब परिवार ने उसकी बात नहीं मानी, तब वह पुलिस से मदद मांगने पहुंची।
विज्ञापन


बड़े शहर जाकर पढ़ना चाहती है छात्रा
जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली कुमारी वैष्णवी शहर के एक महिला कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहर जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'परिवार खर्च उठाने को तैयार नहीं, शादी का बना रहा दबाव'
छात्रा ने बताया कि उनके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार अब आगे की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने और उसका खर्च उठाने को तैयार नहीं है। इसके बजाय परिवार के लोग उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराना चाहते हैं, जो उसे बिल्कुल मंजूर नहीं है। इसी वजह से उसने पुलिस की शरण ली है।


यह भी पढ़ें: अब कौन-सा नया रास्ता पटना आने के लिए बनेगा लाइफलाइन? कब तक शुरू होगा सिक्स लेन केबल-स्टे पुल पर परिचालन

पुलिस करेगी काउंसलिंग
मामले की जानकारी मिलने के बाद मिठनपुरा थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत को गंभीरता से सुना। पुलिस का कहना है कि यह एक संवेदनशील पारिवारिक मामला है। चूंकि छात्रा बालिग है, इसलिए उसे अपनी शिक्षा और भविष्य से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के माता-पिता को थाने बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि मामले का बेहतर और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed