फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news female shop keeper died in her shop due snake bite in shop death caused by superstition

Bihar: सांप के डंसने से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; पहले ओझा के पास लेकर गए थे

Thu, 09 Jul 2026 05:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 05:07 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के चंगील गांव में फल की दुकान पर बैठी 41 वर्षीय रेखा देवी को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन पहले ओझा के पास ले गए, जिससे इलाज में देरी हुई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news female shop keeper died in her shop due snake bite in shop death caused by superstition
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के चंगील गांव में जहरीले सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 41 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेखा देवी अपनी फल की दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान एक जहरीला सांप दुकान के अंदर घुस आया और उन्हें डंस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल गांव के एक ओझा के पास ले गए। वहां महिला की हालत गंभीर होने पर ओझा ने निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढें;  पिता के 15 दिन बाद इकलौते बेटे की मौत, दूसरे परिवार का भी बुझा चिराग; दो परिवारों के परिजन बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिजन राजकुमार साह ने बताया कि अगर उन्हें शुरुआत में ही किसी बेहतर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि गांव वालों की सलाह पर पहले ओझा के पास ले जाने में समय बर्बाद हो गया, जो परिवार की सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

रेखा देवी अपने पति के साथ मिलकर फल की दुकान चलाती थीं। इसी दुकान से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके पीछे पति और पांच बेटियां हैं। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है।

परिजनों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed