फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : entire bihar in shock due to nitish kumar resignation, statement by ex mp anand mohan

Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर आनंद मोहन की आई प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने बीमारू से विकसित बिहार बनाया

Thu, 02 Apr 2026 08:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 08:44 PM IST
सार

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के अचानक इस्तीफे पर कहा कि बिहार सदमे में है। उन्होंने नीतीश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे संभावित दबाव का परिणाम बताया और गठबंधन को नुकसान की आशंका जताई।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : entire bihar in shock due to nitish kumar resignation, statement by ex mp anand mohan
पूर्व सांसद आनंद मोहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक इस्तीफे के फैसले पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पूरा बिहार सदमे में है। नीतीश कुमार ने राज्य का चतुर्दिक विकास किया है, जिसे बिहार कभी भूल नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि एक समय बिहार को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में इसे संजीवनी देने का काम किया और राज्य को विकास की पटरी पर लाया। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ और राज्य की छवि बदली।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा एयरपोर्ट पर संकट, कोलकाता जानें वाली फ्लाइट रद्द, 12 उड़ानें देरी से; यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद मोहन ने कहा कि पहले बिहार में रंगदारी, हत्या, अपहरण और सांप्रदायिक दंगों की घटनाएं आम थीं, लेकिन नीतीश कुमार ने इन पर काफी हद तक नियंत्रण पाया। आज स्थिति यह है कि महिलाएं भी रात में सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को जो अतिरिक्त वोट मिले, उसमें नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही। कुछ खास वर्गों में उनकी मजबूत पकड़ थी, जिसके कारण वह वोट बैंक भाजपा की ओर शिफ्ट हुआ।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2025-30 तक के लिए फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व का संकल्प लिया गया था, तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। यदि यह फैसला किसी दबाव में लिया गया है, तो यह बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा और इसका नुकसान पूरे गठबंधन को उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed