{"_id":"6816ed9ef8f6927e40052822","slug":"bihar-three-people-died-in-a-road-accident-on-muzaffarpur-sitamarhi-highway-collision-between-car-and-truck-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर
Sun, 04 May 2025 10:01 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 04 May 2025 10:01 AM IST
सार
सीतामढ़ी में सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर महिंदवारा इलाके में रविवार सुबह हुई। तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि कार की स्पीड काफी अधिक थी। वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मरने वालों की पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस