फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   criminal looted private bank employee cash and bike broad day light with weapon police investigate

बिहार: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक कर्मी से 1.30 लाख की लूट, बाइक और टैब भी ले गए बदमाश

Tue, 06 Oct 2026 09:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 09:05 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो-तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर निजी बैंक कर्मी अमित कुमार से 1.30 लाख रुपये, बाइक, टैब और अन्य सामान लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
criminal looted private bank employee cash and bike broad day light with weapon police investigate
दिनदहाड़े बैंक कर्मी से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर कांटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक निजी बैंक कर्मी से 1.30 लाख रुपये और बाइक लूट ली। घटना कांटी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-24 में कांटी थर्मल पावर प्लांट से प्रखंड चौक जाने वाले मार्ग पर रातल मैदान के समीप हुई।

पीड़ित बैंक कर्मी अमित कुमार के अनुसार, दो से तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोका और उनके पास मौजूद 1.30 लाख रुपये नकद, बाइक, टैब समेत अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश एनएच की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर कांटी पुलिस और एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


पढ़ें: मोतिहारी के अभिषेक पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एनआईए को मिला नया इनपुट; जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कांटी थाना पुलिस ने क्षेत्र में कई जगह सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस को मामले में जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed