फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Constable Recruitment Exam Today Over 10 thousand Candidates to Appear Strict 9 AM Entry Cut-off

Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल; नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 24 Jun 2026 08:35 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 08:35 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 17 केंद्रों पर 10,854 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 9 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, कड़ी फ्रिस्किंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने कदाचार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Bihar Constable Recruitment Exam Today Over 10 thousand Candidates to Appear Strict 9 AM Entry Cut-off
सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार द्वारा विशेष शाखा में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए बुधवार, 24 जून को मुजफ्फरपुर जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले भर से कुल 10,854 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुबह 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी सह समन्वय प्रेक्षक तथा उड़नदस्ता दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान लाइव सीसीटीवी फीड नियंत्रण कक्ष से मॉनिटर की जाएगी।
विज्ञापन


रीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी
प्रशासन ने अभ्यर्थियों को परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की जाएगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच या साधारण घड़ी सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है या वह किसी प्रकार के कदाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

ये भी पढ़ें-  Bihar: भीषण गर्मी के देखते हुए डीएम का बड़ा फैसला, कक्षा 8 तक स्कूल बंद; जानिए कब तक रहेगा लागू

17 परीक्षा केंद्र निम्नवत है
  • महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, मालीघाट, बीएमपी-6, मुजफ्फरपुर
  • आबेदा उच्च विद्यालय, पक्की सराय, मुजफ्फरपुर
  • मारवाड़ी उच्च विद्यालय, चंदवारा, मुजफ्फरपुर
  • एल.एन.टी. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  • रामेश्वर सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • महेश प्रसाद सिंह साइंस महाविद्यालय, गोबरसही, मुजफ्फरपुर
  • आर.बी.बी.एम. महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल विद्यालय, धर्मोदया, अस्थलिया माधोपुर, सुस्ता, मुजफ्फरपुर
  • मुखर्जी सेमिनरी, हरिसभा चौक, मुजफ्फरपुर
  • बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मीतनपुरा, नारायणपुर रोड, मुजफ्फरपुर
  • लाइसियम इंटरनेशनल स्कूल, मीतनपुरा, मुजफ्फरपुर
  • रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • चैपमैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाथी चौक, गौशाला रोड, मुजफ्फरपुर
  • रेजोनेंस इंटरनेशनल स्कूल, खबड़ा, मुजफ्फरपुर
  • बी.बी. कॉलेजिएट, मोतीझील, मुजफ्फरपुर
  • द्वारिकानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोला, मुजफ्फरपुर

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed