फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : brabu bed exam will held today in tiet security first time use jaimmer in this exam

Bihar: आज होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 180 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जैमर और बायोमेट्रिक से होगी जांच

Sun, 07 Jun 2026 08:55 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 08:55 AM IST
सार

राज्य में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को 180 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर और बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई हैं। इस वर्ष 1.23 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 77 हजार से अधिक महिलाएं हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : brabu bed exam will held today in tiet security first time use jaimmer in this exam
बीएड प्रवेश परीक्षा आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यभर के 180 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों पर जैमर और बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई हैं। इस वर्ष कुल 1 लाख 23 हजार 233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 77,263 महिला और 45,970 पुरुष परीक्षार्थी हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में 26 परीक्षा केंद्र, 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 18,871 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


हर दो केंद्रों पर रहेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राज्य नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक दो केंद्रों पर एक फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात रहेगा। इसमें बिहार विश्वविद्यालय की टीम के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Murder Case : दिल्ली में पार्टी के दौरान फायरिंग से डॉक्टर की मौत मामले में भाजपा MLA दोषी; बिहार में मंत्री थे राजू सिंह

उन्होंने बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों पर 500 तक परीक्षार्थी होंगे, वहां पांच पुलिसकर्मियों और एक अधिकारी की तैनाती की जाएगी। वहीं जिन केंद्रों पर एक हजार परीक्षार्थी होंगे, वहां 10 पुलिसकर्मियों और एक अधिकारी की तैनाती का निर्देश दिया गया है।

सुबह 8:30 बजे से मिलेगा प्रवेश, 10:30 बजे के बाद नहीं होगी एंट्री

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को बीच में परीक्षा कक्ष से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

ड्रेस कोड और परीक्षा नियमों का करना होगा पालन

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को हाफ शर्ट पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को जूता-मोजा पहनकर केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बेल्ट, टोपी, स्कार्फ और गमछा पहनने पर भी प्रतिबंध रहेगा।


मोबाइल, घड़ी और अन्य सामान ले जाने पर रोक

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, एनालॉग घड़ी, पर्स, पेंसिल बॉक्स और मास्क ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो ही लेकर आ सकेंगे।

कदाचारमुक्त परीक्षा कराने पर प्रशासन का फोकस

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस निगरानी के जरिए परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed