फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :bjp protest against rjd and lalu yadav on baba sahab Insult

Bihar: 'बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे', मुजफ्फरपुर में BJP का एक दिवसीय धरना; लालू यादव के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

Bihar: पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर का सम्मान केवल एक दल ही नहीं, बल्कि समूचा देश करता है। राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा बाबा साहब की तस्वीर को पैर के पास रखने जैसा कृत्य बेहद निंदनीय है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :bjp protest against rjd and lalu yadav on baba sahab Insult
बीजेपी का प्रदर्शन लालू विरोधी नारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कथित रूप से अपमानित करने को लेकर बीजेपी ने सोमवार को मुजफ्फरपुर जिला समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजद और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके कथित कृत्य की निंदा की।

धरना कार्यक्रम का नेतृत्व बीजेपी के पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार और पश्चिमी जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ‘बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे’ जैसे नारों के साथ राजद पर हमला बोला और कहा कि यह केवल दलितों ही नहीं, पूरे देश का अपमान है।

विज्ञापन

इस दौरान पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर का सम्मान केवल एक दल ही नहीं, बल्कि समूचा देश करता है। राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा बाबा साहब की तस्वीर को पैर के पास रखने जैसा कृत्य बेहद निंदनीय है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: निर्माणाधीन पंचायत भवन में बदमाशों का आतंक, मजदूरों से मारपीट कर मांगी पांच लाख की रंगदारी

वहीं पश्चिमी जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि लालू यादव का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। जो लोग बाबा साहब के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आए, आज वही उनका अपमान कर रहे हैं। यह न केवल दलित समाज, बल्कि देश की आत्मा का अपमान है।

बीजेपी नेताओं ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के अन्य घटक दलों से भी अपील की कि वे इस कथित अपमान के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने मांग की कि जब तक लालू यादव और राजद इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed