फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :bjp mla says if rjd come your light gone so vote for nda government

Bihar: 'महागठबंधन की सरकार आई तो बिजली चली जाएगी', बिजली योजना पर जन संवाद में बोले बीजेपी विधायक

Tue, 12 Aug 2025 04:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 04:04 PM IST
सार

 Bihar: विधायक ने कहा कि एक समय था जब बिहार में ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए घूस देनी पड़ती थी। उसके बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं लगते थे, और लग भी जाते थे तो बिजली नहीं आती थी। ग्रामीण इलाकों में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। आज स्थिति बदल गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :bjp mla says if rjd come your light gone so vote for nda government
बीजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार में सभी बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त 125 यूनिट बिजली देने को लेकर मंगलवार को एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य भर के बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया और योजना के लाभ की जानकारी दी।

कार्यक्रम में शामिल बीजेपी के औराई से विधायक एवं राज्य सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि एनडीए की सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है, जिसमें बिजली एक अहम उपलब्धि है। आज राज्य के हर घर तक बिजली पहुंच चुकी है और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। यह बदलाव वर्ष 2014 के बाद संभव हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्य किए।

विज्ञापन


पढ़ें:  20 हजार की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिहार में ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए घूस देनी पड़ती थी। उसके बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं लगते थे, और लग भी जाते थे तो बिजली नहीं आती थी। ग्रामीण इलाकों में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। आज स्थिति बदल गई है। अब बिजली की कोई कमी नहीं है और मुख्यमंत्री के मुफ्त बिजली देने के ऐलान के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। अगर आगे भी अच्छी व्यवस्था और खुशहाली चाहिए तो एनडीए को वोट देकर फिर से सरकार बनाएं। अगर महागठबंधन की सरकार आई तो परेशानी बढ़ जाएगी और बिजली चली जाएगी।

विधायक ने बताया कि उनका क्षेत्र सुदूर इलाका है, जहां राजद सरकार के समय महज 20 प्रतिशत लोगों के पास ही बिजली थी और वह भी समय पर उपलब्ध नहीं होती थी। लोग जुगाड़ कर बिजली का इस्तेमाल करते थे। आज उनके क्षेत्र में पांच फीडर हैं, जिनमें से चार चालू हैं और एक का निर्माण कार्य चल रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से संभव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed