फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp minister said tejaswi yadav takes admission in district school to intellect Muzaffarpur Bihar

Bihar: 'तेजस्वी को एजिटेशन और एजुकेशन का फर्क नहीं पता', राजद नेता पर शिक्षा मंत्री का तीखा वार

Mon, 18 May 2026 02:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 02:01 PM IST
सार

Bihar: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए उनकी समझ पर सवाल उठाए और पढ़ाई करने की नसीहत दी। 

विज्ञापन
bjp minister said tejaswi yadav takes admission in district school to intellect Muzaffarpur Bihar
बाबा गरीबनाथ धाम में शिक्षा मंत्री

विस्तार

बिहार की नई सरकार में शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी आज बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा गरीबनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि बाबा गरीबनाथ मंदिर बिहार में हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है और वह बचपन से यहां पूजा करते आ रहे हैं। बाबा गरीबनाथ से बच्चों, युवाओं, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और बिहार के सभी लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा हूं।

विज्ञापन


तेजस्वी को पढ़ने-लिखने की नसीहत
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की समझ छोटी है और उन्हें एजिटेशन और एजुकेशन में फर्क समझ नहीं आता है। इसके लिए उन्हें पहले जिला स्कूल में एडमिशन लेना चाहिए। उसके बाद ही सरकार उनकी विशेष चिंता करेगी और एक साल में वह इतना पढ़-लिख लेंगे कि दोनों शब्दों का फर्क समझ पाएंगे। मैंने कई बार तेजस्वी यादव से पढ़ाई करने का आग्रह किया गया है। अब मैं शिक्षा मंत्री हूं, तो इस नाते कहना चाहता हूं कि बिहार के छात्र-छात्राओं के साथ कुछ अशिक्षित नेताओं को भी पढ़ना चाहिए। बिहार की राजनीति में वर्तमान में विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और यही लोग अब छात्रों के पीछे छिपकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं। इसे हमारी सरकार देख भी रही है और समझ भी रही है।
विज्ञापन


टीआरई-4 अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी
बीते दिनों से टीआरई-4 के शिक्षक अभ्यर्थियों के जारी मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अभ्यर्थी अपनी तैयारी में जुट जाएं, क्योंकि बहुत जल्द बिहार सरकार एक बड़ी खुशखबरी देने वाली है। हमारी सरकार जल्द ऐसी घोषणा करेगी, जिससे अभ्यर्थियों के सपने साकार होंगे। इसके साथ ही छात्रों से अपील की कि वे उन नेताओं से बचें, जो सिर्फ अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए आंदोलन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अटल पथ सर्विस लेन बंद, रात में आर ब्लॉक फ्लाईओवर पर रोक; जानिए कहां-क्या बदलाव हुआ?

गबन के आरोपों को बताया निराधार
विपक्ष द्वारा लगाए गए गबन के आरोपों पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। विपक्ष पुराने मामलों को उठाकर उनकी साफ-सुथरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके वकीलों ने करीब 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई भी कानूनी रूप से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed