फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bjp minister reaction on tejasvi yadav he create new ministry extorsion

Bihar Election: 'तेजस्वी CM बने तो अपहरण और हत्या मंत्रालय बनेगा, NDA आया तो बिहार बाढ़ मुक्त होगा', शाह बोले

Sun, 02 Nov 2025 03:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Nov 2025 03:47 PM IST
सार

Bihar Election 2025: गृह मंत्री शाह ने कहा कि राजद के लोग आज जनता के बीच आकर झूठे वादे कर रहे हैं। वे भेष बदलकर वोट मांग रहे हैं ताकि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज कायम हो सके।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bjp minister reaction on tejasvi yadav he create new ministry extorsion
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित एनडीए की जनसभा में राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो बिहार में तीन नए मंत्रालय गठित होंगे पहला अपहरण मंत्रालय, दूसरा रंगदारी और तीसरा हत्या मंत्रालय। वहीं, उन्होंने वादा किया कि यदि एनडीए सत्ता में आई तो बिहार को बाढ़ की समस्या से हमेशा के लिए मुक्त कराया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि अगर जंगलराज लाने वाले लोग फिर सत्ता में लौटे तो बिहार में अपराध, अपहरण और खून-खराबे का दौर वापस आएगा। राजद की सरकार बनेगी तो अपहरण का मंत्रालय और हत्या का विभाग बनना तय है। वहीं, एनडीए सरकार आई तो बाढ़ से राहत देने के लिए विशेष मंत्रालय बनाया जाएगा।

राजद पर जंगलराज लाने का आरोप
गृह मंत्री ने कहा कि राजद के लोग आज जनता के बीच आकर झूठे वादे कर रहे हैं। वे भेष बदलकर वोट मांग रहे हैं ताकि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज कायम हो सके। उन्होंने कहा कि जब राजद की सरकार थी, तब प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं थी। उन्होंने गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि “राजद के शासन में अपराध, रंगदारी और हत्या का बोलबाला था। अगर ऐसी सरकार फिर आई, तो वही हालात लौट आएंगे। अमित शाह ने जनता से अपील की कि बिहार को फिर से अराजकता के उस दौर में न जाने दें। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ही बिहार को स्थिरता और विकास दे सकती है।

विज्ञापन


पढे़ं: ये चुनाव विधायक चुनने का नहीं...', राजद पर बरसे अमित शाह; संबोधन में 34 नरसंहारों का भी जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को बिरयानी खिलाने वालों में देशप्रेम नहीं
अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ये वही दल हैं जिनके शासनकाल में आतंक की घटनाएं आम बात थीं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और लालू यादव आतंकियों के हिमायती रहे हैं। ये लोग आतंकियों को बिरयानी खिलाते थे। जबकि मोदी सरकार आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारती है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म कर कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत के संविधान के दायरे में लाया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को दस दिन के अंदर खत्म कर दिया। जिन लोगों के अंदर राष्ट्रप्रेम नहीं, उनके अंदर केवल परिवारप्रेम पनपता है।

बिहार में एनडीए की लहर
अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता अब विकास और स्थिरता चाहती है। उन्होंने दावा किया कि पूरे राज्य में एनडीए के पक्ष में लहर है और जीत तय है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार आने पर बिहार में बाढ़ नियंत्रण, रोजगार, सड़क और उद्योग विकास के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed