फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bjp minister reaction on mukesh sahni says cheating nishad society

Bihar Election: 'मल्लाहों की हकमारी करने वाले मुकेश सहनी को जनता देगी जवाब', केंद्रीय मंत्री राजभूषण का तंज

Sun, 26 Oct 2025 09:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Oct 2025 09:10 PM IST
सार

Bihar Election: राजभूषण निषाद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के हित के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज से बिहार में भाजपा नेता हरि सहनी को मंत्री बनाया गया और मुझे केंद्र में मंत्री बनाकर प्रतिनिधित्व दिया गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bjp minister reaction on mukesh sahni says cheating nishad society
केंद्रीय मंत्री का मुकेश सहनी पर तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्र सरकार में मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने रविवार को वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी कभी निषाद समाज के हितैषी नहीं रहे, बल्कि हमेशा समाज की हकमारी करने का काम किया है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निषाद समाज अब यह भलीभांति समझ चुका है कि मुकेश सहनी उनके हक के लड़ाकू नहीं, बल्कि हकमारी करने वाले व्यक्ति हैं। यही कारण है कि समाज के लोग अब उनसे दूर हो रहे हैं और बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन

राजभूषण निषाद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के हित के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज से बिहार में भाजपा नेता हरि सहनी को मंत्री बनाया गया और मुझे केंद्र में मंत्री बनाकर प्रतिनिधित्व दिया गया। यह दिखाता है कि एनडीए ही निषाद समाज का सच्चा हितैषी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की प्रत्याशी बेटी शिवानी को मिली हत्या की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि अपने मंत्रीकाल में मुकेश सहनी ने ऐसे नियम लागू करने की कोशिश की थी जो निषाद समाज के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तब सरकार से वह नियम हटवाया था। इसके बाद समाज ने सहनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राजभूषण निषाद ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में निषाद समाज की बड़ी भागीदारी होगी।

उन्होंने दावा किया कि हाल के दिनों में वीआईपी पार्टी के कई पदाधिकारी, यहां तक कि कुछ जिलाध्यक्ष तक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब समाज को यह एहसास हो गया है कि उनका सच्चा हितैषी सिर्फ एनडीए है, जबकि महागठबंधन के लोग केवल ठगने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed