{"_id":"687c77c7e05c1794e702342c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-bihar-constable-recruitment-exam-conduct-in-tiet-security-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3187526-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, थ्री लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, थ्री लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश
Sun, 20 Jul 2025 01:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:25 PM IST
सार
Bihar: सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस बारे में पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। प्रवेश के समय यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी परीक्षार्थी के पास अनावश्यक वस्तुएं न हों।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 11,696 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए थ्री-लेयर सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक अभ्यर्थी के अंगूठे का निशान, फोटो और एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिसका उपयोग आगे की बहाली प्रक्रिया में किया जाएगा। केंद्र में प्रवेश से पहले ई-एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। इसके बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।
परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि वे बिहार में नौकरी पाने की इच्छा से तैयारी कर रहे थे और इसी को लेकर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: पूर्णिया में पुलिस बोर्ड लगी वैन ने मचाया कहर, अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों को रौंदा; एक की मौत, 4 घायल
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश प्रक्रिया काफी सख्त रखी गई है। सबसे पहले मुख्य द्वार पर सामान्य जांच की जा रही है। इसके बाद बायोमेट्रिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा भवन के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष में अंतिम जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को बैठने की अनुमति मिली।
सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस बारे में पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। प्रवेश के समय यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी परीक्षार्थी के पास अनावश्यक वस्तुएं न हों।
जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रों पर वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।
बीबी कॉलेजिएट समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के निष्पक्ष संचालन में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।