{"_id":"69dcf90bfba7920d900076a1","slug":"muzaffarpur-bihar-news-bhim-baraj-canal-contractor-receives-threat-to-pay-50-lakh-or-quit-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4158999-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: '50 लाख दो नहीं तो काम छोड़ दो', ठेकेदार को पेटी कॉन्ट्रैक्टर की धमकी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: '50 लाख दो नहीं तो काम छोड़ दो', ठेकेदार को पेटी कॉन्ट्रैक्टर की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 13 Apr 2026 09:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:40 PM IST
सार
Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में ठेकेदार राम सिंह बादल को पेटी कॉन्ट्रैक्टर ने ₹50 लाख की मांग कर धमकी दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
ठेकेदार से रंगदारी
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार को ₹50 लाख की मांग को लेकर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह धमकी उसी के साथ काम करने वाले पेटी कॉन्ट्रैक्टर ने दी है। घटना के बाद ठेकेदार और उसका परिवार दहशत में है और मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
काम के दौरान शुरू हुआ विवाद
पीड़ित ठेकेदार राम सिंह बादल ने बताया कि वह लंबे समय से ठेकेदारी का काम कर रहे हैं। सुपौल जिले के वीरपुर स्थित भीम बराज, जो कोशी कनाल का हिस्सा है, वहां कार्य चल रहा है। इसी दौरान रौशन कुमार, राजीव कुमार और गोपाल कुमार ने उनसे संपर्क कर पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर काम शुरू किया। प्रारंभ में कंपनी के नियमों के अनुसार भुगतान और डीजल का खर्च भी दिया गया।
विज्ञापन
अधिक काम की मांग से बढ़ा तनाव
राम सिंह बादल के अनुसार, बाद में उक्त लोगों ने और अधिक काम की मांग शुरू कर दी। इसी दौरान आरोप है कि वे उनके कार्यालय पहुंचे और मैनेजर के साथ मारपीट की। मैनेजर को यह कहकर धमकाया गया कि अपने मालिक से कहो काम दें, नहीं तो काम छोड़ दें। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार से भी फोन पर संपर्क कर यही बात दोहराई गई।
विज्ञापन
₹50 लाख की मांग और गंभीर आरोप
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्हें काम नहीं दिया गया तो वे काम नहीं करने देंगे। इसके साथ ही ₹50 लाख की मांग भी की गई। इस धमकी के बाद ठेकेदार ने अहियापुर थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका
पुलिस की कार्रवाई और जांच
इस संबंध में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बराज के कैनाल कार्य से जुड़े पेटी कॉन्ट्रैक्टर द्वारा पैसे की मांग और धमकी देने का मामला सामने आया है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन