फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bagmati river water rise water entered in the village and school was submerged.

Bihar: मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती, कई गांवों में घुसा पानी, स्कूल जलमग्न...फसलें बर्बाद; बढ़ी मुश्किलें

Mon, 06 Oct 2025 11:51 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 11:51 AM IST
सार

Bihar News: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार लंबे समय तक बाढ़ नहीं आई थी, लेकिन अब अचानक बागमती के जलस्तर में वृद्धि से हालात बिगड़ गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तैयारी न होने के कारण कई जगहों पर बांध टूट गए। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bagmati river water rise water entered in the village and  school was submerged.
बागमती नदी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने उत्तर बिहार में तबाही मचानी शुरू कर दी है। लगातार बारिश के कारण जहां कई नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है, वहीं उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों में शुमार बागमती नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से औराई प्रखंड से लेकर कटरा प्रखंड तक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल है।

जिले के कटरा प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली बागमती नदी पर बने बकुची पीपा पुल पर आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं, प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। कटरा प्रखंड के कई स्कूलों में भी पानी भर गया है, जिसके कारण पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। बिहार विधानसभा के पहले अध्यक्ष रामदयालु सिंह के गांव में भी बाढ़ ने कहर बरपाया है। गांव के स्कूलों में पानी भर गया है और कई घरों में पानी घुसने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजमर्रा की गतिविधियां ठप हो गई हैं, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


पढे़ं;  नालंदा में टेंट दुकान का ताला काटकर पांच लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार लंबे समय तक बाढ़ नहीं आई थी, लेकिन अब अचानक बागमती के जलस्तर में वृद्धि से हालात बिगड़ गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तैयारी न होने के कारण कई जगहों पर बांध टूट गए और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।


किसान संजीव सिंह ने बताया कि लगातार दो दिनों की बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर ने फसलों को तबाह कर दिया है। खेतों में जलजमाव से धान सहित कई अन्य फसलें डूब गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ देर से आई, लेकिन अब आई तो पूरी फसल को बर्बाद कर गई। किसानों पर बड़ी आफत आ गई है। बाढ़ का पानी स्कूलों और घरों में घुसने के साथ-साथ जनजीवन को भी प्रभावित कर रहा है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य को लेकर फिलहाल कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed