फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : ats arrest pak handler mushtafa who contact with terrorist four month at noida

Bihar: बिहार से बड़ी साजिश का खुलासा! पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था युवक, एटीएस ने समय रहते दबोचा

Sat, 23 May 2026 01:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 01:17 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रतनपुरा गांव निवासी मो. मुस्तफा को बिहार एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान के हथियार तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में था तथा एसएसबी कैंप सहित संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहा था।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : ats arrest pak handler mushtafa who contact with terrorist four month at noida
मुजफ्फरपुर का युवक पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड क्षेत्र के रतनपुरा गांव का रहने वाला युवक मो. मुस्तफा देश विरोधी गतिविधियों को लेकर कट्टरपंथी सोच से प्रभावित हो गया था। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान समर्थित कट्टरपंथी ताकतों और आकाओं के संपर्क में आ गया था। सोशल मीडिया पर कट्टर इस्लामिक धार्मिक प्रवचनों से प्रभावित होकर उसके भीतर प्रतिशोध की भावना बढ़ती चली गई और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुट गया। इसी दौरान वह मुजफ्फरपुर जिले में स्थित अर्धसैनिक बल सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी कैंप की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था। हालांकि बिहार एटीएस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


यूपी में रहने के दौरान पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया

जानकारी के मुताबिक मो. मुस्तफा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में रहने के दौरान पाकिस्तान के हथियार तस्कर शहजाद भट्टी के हैंडलर राणा हुनैन के संपर्क में आया था। राणा हुनैन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगातार भारत विरोधी पोस्ट साझा करता था। एटीएस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मुस्तफा ने पाकिस्तानी तस्कर राणा हुनैन से हथियार मांगे थे। उसने कहा था कि उसे “बहुत कुछ करना है।” एटीएस को शक हुआ कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है और इसी नीयत से हथियारों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


पिता बोले- मोबाइल पर ज्यादा समय बिताता था बेटा

मो. मुस्तफा के पिता मो. सगीर ने बताया कि वह गांव में मजदूरी करते हैं और उनका बेटा भी उनके काम में हाथ बंटाता था। उन्होंने कहा कि पुलिस आई और बेटे को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पहले कहा गया था कि पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा, लेकिन बाद में बताया गया कि उससे कुछ जरूरी जानकारी लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिश्वत लेकर कैदियों को करवा रहे थे खास मुलाकात, मोतिहारी SP ने एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

पिता के मुताबिक मुस्तफा ने नौवीं कक्षा में नामांकन लिया था, लेकिन पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता था। वह मोबाइल फोन पर काफी समय बिताता था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा ऐसी गतिविधियों में शामिल हो गया है। मो. मुस्तफा दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटा है।

हथियार देने से पहले पाकिस्तानी आकाओं ने ली परीक्षा

एटीएस की जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्कर शहजाद भट्टी और उसके हैंडलरों ने पहले मुस्तफा की परीक्षा ली थी। एटीएस अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी हैंडलरों ने हथियार देने से पहले उसका पूरा इस्तेमाल किया ताकि यह तय किया जा सके कि वह पाकिस्तान के लिए काम करने में सक्षम है या नहीं। जब मुस्तफा ने हथियार मांगे तो पाकिस्तानी आकाओं ने उससे कहा कि पहले कुछ और ट्रेनिंग लो, उसके बाद हथियार दिए जाएंगे।


संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें और लोकेशन भेजी

जांच एजेंसियों के अनुसार मुस्तफा ने पाकिस्तानी हैंडलरों के प्रभाव में आकर कई संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें और वीडियो भेजे थे। इनमें एसएसबी कैंप की तस्वीरें और वीडियो भी शामिल थे। इतना ही नहीं, उसने संवेदनशील स्थानों के भौगोलिक कोऑर्डिनेट्स भी पाकिस्तान में बैठे आतंकियों तक पहुंचाए थे।

अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी एटीएस

बिहार एटीएस अब इस मामले में यह जांच कर रही है कि क्या मो. मुस्तफा के साथ अन्य युवक भी पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे। फिलहाल जांच में यह सामने आया है कि पाकिस्तानी हथियार तस्करों के संपर्क में केवल मो. मुस्तफा ही था। अब एटीएस आरोपी के मोबाइल फोन की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी अन्य जगह को निशाना बनाने की योजना तो नहीं बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed