फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police Attacked While Resolving Land Dispute, Woman Grabbed Collar; FIR Filed

Bihar News: जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, महिला ने पकड़ा कॉलर; एफआईआर दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 07:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 07:08 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस के साथ एक महिला और एक युवक ने बदसलूकी और मारपीट करने का प्रयास किया। इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
Police Attacked While Resolving Land Dispute, Woman Grabbed Collar; FIR Filed
जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस के साथ एक महिला और एक युवक ने बदसलूकी की - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर पंचायत वार्ड-10 में जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक महिला और युवक को देखा जा सकता है, जो पुलिसकर्मी के कॉलर को पकड़कर वर्दी फाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के समय सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन आरोपी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने का आरोप
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान वहां उपस्थित एक महिला और एक युवक ने पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की और कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। घटना के समय गांव में मौजूद किसी ग्रामीण ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुशहरी थाना की पुलिस जमीनी विवाद सुलझाने के लिए मौके पर गई थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए, पुलिसकर्मी पर भीड़ गई और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान काफी नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय के बाहर लगा सम्राट चौधरी का पोस्टर, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि विवाद की सूचना पर मुशहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस के साथ बदसलूकी और मारपीट का प्रयास किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed