फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Bharat Ratnato to Karpoori Thakur; Barber Federation celebrated Holi-Diwali, thanked PM Modi

Bihar: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से जश्न; नाई महासंघ ने मनाई होली-दीवाली, PM मोदी को दिया धन्यवाद

Wed, 24 Jan 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Jan 2024 06:41 PM IST
सार

Bharat Ratna Karpoori Thakur: नाई महासंघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि लंबे अरसे से जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की जो मांग की जा रही थी, उसको अब भारत सरकार ने पूरा कर दिया है। इसके लिए नाई समाज प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Bharat Ratnato to Karpoori Thakur; Barber Federation celebrated Holi-Diwali, thanked PM Modi
जश्न मनाते हुए नाई महासंघ के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में नाई महासंघ ने जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और गुलाल से होली खेली। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। महासंघ ने कहा कि कई वर्षों की तपस्या अब पूरी हुई। राम मंदिर के बाद मोदी सरकार ने बड़ा काम किया।

विज्ञापन


बिहार के समाजवादी नेता और सूबे के दूसरे सीएम जन नायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार की ओर से भारत रत्न (मरणोपरांत) की घोषणा के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में नाई महासंघ जश्न मनाने सड़क पर उतरा पड़ा। महासंघ ने पीएम मोदी को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। उसके बाद सड़क पर कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर को लेकर जश्न मनाया। इसके साथ ही शहर के सरैयागंज टावर के पास नाई महासंघ के सदस्यों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान नाई महासंघ ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान देने की घोषणा करने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


नाई महासंघ में सचिव शिवनाथ ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। वहीं, जिला नाई महासंघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि लंबे अरसे से जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की जो मांग की जा रही थी, उसको अब भारत सरकार ने पूरा कर दिया है। देश का पूरा नाई समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed