फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: 5 criminals entered bank, shot guard when he protested; looted weapons and absconded

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बैंक में घुसे पांच अपराधी, विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली; हथियार लूट हुए फरार

Fri, 23 Feb 2024 04:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Feb 2024 04:08 PM IST
सार

Muzaffarpur News: DSP वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पीएनबी की एक शाखा को लूटपाट करने के लिए कुछ आधा दर्जन की संख्या में अपराधी आए थे। लूटपाट के विरोध के दौरान एक गार्ड को गोली मारी गई है। इसके साथ ही उसके हथियार को लूट लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarpur: 5 criminals entered bank, shot guard when he protested; looted weapons and absconded
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पांच अपराधियों ने बैंक में घुस कर लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक के गार्ड को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, अपराध गार्ड का हथियार लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। यह पूरी घटना कांटी थाना क्षेत्र के कांटी बाजार का है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कांटी थाना क्षेत्र के कांटी चौक के पास फ्लाइओवर के पास में 5 हथियारबंद बदमाश PNB की एक शाखा में घुस गए। इसके बाद अपराधियों ने लूट के इरादे से वहां तांडव मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो उसके हथियार को लूट लिया और उसे गोली मार दी। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बैंक में हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कांटी थाना क्षेत्र के कांटी एनएच 28 फोर लेन के किनारे की बताई जा रही है। हालांकि घटना में हुई लूट असफल होने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। इस दौरान गार्ड ने दिलेरी दिखाकर बैंक को लूटपाट से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं, मौके पर पहुंचे DSP वेस्ट अभिषेक आनंद, एएसपी टाउन भानु प्रताप, सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह, कांटी थाना और DIU की टीम मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई और लुटेरे को पकड़े जाने में जुटी हुई है। घायल गार्ड को इलाज के लिए SKMCH में भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 
मामले में DSP वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पीएनबी की एक शाखा को लूटपाट करने के लिए कुछ आधा दर्जन की संख्या में अपराधी आए थे। लूटपाट के विरोध के दौरान एक गार्ड को गोली मारी गई है। इसके साथ ही उसके हथियार को लूट लिया गया है। घटना को लेकर SIT का गठन किया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और अपराधी पकड़े जाएंगे। फिलहाल घायल गार्ड का इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed