{"_id":"66028eb83944c22e350dcf53","slug":"muzaffarpur-4-members-of-inter-district-bike-theft-gang-arrested-nine-bikes-seized-in-police-raid-in-garage-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार; गैराज में छापे से हुआ खुलासा, नौ बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार; गैराज में छापे से हुआ खुलासा, नौ बाइक जब्त
Tue, 26 Mar 2024 02:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 26 Mar 2024 02:31 PM IST
सार
Muzaffarpur News: एएसपी ने बताया कि नगर थाने की पुलिस टीम ने काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में छापा मारकर एक गैराज से तीन लोगों को पकड़ लिया। मौके पर से नौ बाइक जब्त की गई हैं। सभी बाइक चोरी की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
गैराज से बरामद की गईं बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर की नगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से विभिन्न कंपनी की नौ बाइक बरामद की गई हैं। एक गैराज में छापामारी कर पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। कई थाना क्षेत्रों से चोरी की गई बाइक को इस गैराज में बेचते थे। बाइक की चोरी कर ठिकाना लगाने वाले इस गिरोह के गैराज से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की करवाई में जुटी हुई है। पूछताछ में गिरोह से संबंधित अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
नगर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को रोका गया। लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जब उसका पीछा किया गया तो वह बाइक छोड़कर फरार होने कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया। उसके बाद पूछताछ में उसने अपने अन्य सहयोगियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
एएसपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस टीम ने काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में छापा मारकर एक गैराज से तीन लोगों को पकड़ लिया। मौके पर से नौ बाइक जब्त की गई हैं। सभी बाइक चोरी की बताई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई है और यह सभी बाइक चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं। सभी बाइक की चोरी करके ठिकाने लगाने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों में मो. आमिर सहित चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन