फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur 10th class student suspicious death family says accused murdered her and made it look like suicide

Bihar: 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- आरोपियों ने घर में घुसकर हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया

Fri, 20 Dec 2024 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दसवीं की एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की कोशिश की गई थी। उसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur 10th class student suspicious death family says accused murdered her and made it look like suicide
परिजनों और ग्रामीणों ने पीएसएस में तालाबंदी कर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में दसवीं की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी PSS स्टाफ ने छात्रा के साथ गलत काम किया था, जिससे परेशान होने के बाद से उसने मौत को गले लगा लिया। हालांकि मृतका के परिजनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप दिए जाने का आरोप लगाया है। मामला जिले के बोचहा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को बंधक बनाकर जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बोचहां थाना क्षेत्र में देर रात दसवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पवार सब स्टेशन के गेट पर शव रखकर PSS में तालाबंदी की। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर नोक झोंक हुई और शव को उठाने से रोक दिया। उसके बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस देर रात तक लोगों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वे पीएसएस कर्मी और जेई की गिरफ्तारी को लेकर डटे रहे।
विज्ञापन



 
घटना को लेकर मृत छात्रा के परिजन ने बताया कि पीएसएस के कर्मी रवि कुमार ने सोमवार की देर रात पास के ही घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और ग्रामीण जुट गए। फिर उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद गांव के कुछ लोगों ने इस मामले को पंचायत के स्तर से सुलझाने का दवाब बनाया। फिर इसी बीच देर शाम आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। इस मामले में अब हमें न्याय मिलना ही चाहिए। इसके लिए हम सब ने PSS के सभी कर्मियों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, बोचहा थाने के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एक छात्रा की मौत पर उसके परिजनों ने PSS के कर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है। अभी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी के घर पर छापामारी की गई है और सभी घर छोड़कर के फरार हैं। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
उन्होंने बताया कि आक्रोशित ग्रामीण पीएसएस में कार्यरत जेई जितेंद्र कुमार और उसके अन्य साथी की मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर के सभी जेई की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना के बाद चार घंटे से ज्यादा समय तक पीएसएस में दो जेई और 20 से ज्यादा लाइनमैन समेत अन्य कर्मियों को लोगों ने बंधक बना कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed