फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffapur Bihar news : freedom fighter khudiram bose funeral pyre site develop in tourist site

Bihar News: युवा देशभक्त खुदीराम बोस को सम्मान, मुजफ्फरपुर प्रशासन ने शुरू की पर्यटन स्थल विकास योजना

Sun, 14 Dec 2025 06:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Dec 2025 06:31 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले में देश के सबसे युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस की चिता भूमि स्थल अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffapur Bihar news : freedom fighter khudiram bose funeral pyre site develop in tourist site
खुदीराम बोस पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में देश के सबसे युवा क्रांतिकारी और ब्रिटिश मजिस्ट्रेट किंग्जफोर्ड पर बम फेंकने वाले महान शहीद खुदीराम बोस की चिता भूमि स्थल अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसे लेकर कवायद तेज कर दी है। डीएम सुब्रत सेन ने बताया कि शहर के पूर्वी छोर पर बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे चंदवारा घाट पुल के एप्रोच पथ के पास इस चिता भूमि स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में विभाग को भी प्रस्ताव भेज दिया गया है और विकास कार्य की तैयारियों को जल्द शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

यह देश के सबसे कम उम्र में शहादत देने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस का तीसरा पर्यटन स्थल होगा। इससे पहले सेंट्रल जेल में उनकी समाधि एवं फांसी स्थल और कंपनी हाउस में अमर शहीद खुदीराम बोस का स्मारक स्थल बन चुका है। अब चिता भूमि स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर्यटन स्थल के बनने से मिथिला क्षेत्र के दरभंगा, मधुबनी, सुपौल और सहरसा से आने वाले लोग ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के इस मार्ग से सीधे शहर में प्रवेश करेंगे और चंदवारा घाट के पास से होकर पर्यटन स्थल तक पहुंचेंगे।

डीएम सुब्रत सेन ने कहा कि मुजफ्फरपुर में इस स्थल के निर्माण से न केवल शहर के लोगों बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी यह पर्यटन स्थल और सीखने का केंद्र बनेगा। यहां एक विशेष पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे देश के महान शहीद खुदीराम बोस के जीवन और कृतित्व को लोग जान सकेंगे। यह नया पर्यटन स्थल चंदवारा घाट के फेज दो में शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को देश के इस युवा क्रांतिकारी के संघर्ष और शहादत के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed