फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari youth on NIA's radar over allegations of spying for Pakistan East Champaran Bihar News

बिहार: मोतिहारी के अभिषेक पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एनआईए को मिला नया इनपुट; जांच तेज

Tue, 06 Oct 2026 06:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

मोतिहारी निवासी अभिषेक सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए एक महिला ने उससे संपर्क किया था। जांच एजेंसियां पाकिस्तानी नेटवर्क से कनेक्शन और सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा किए जाने की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Motihari youth on NIA's radar over allegations of spying for Pakistan East Champaran Bihar News
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी निवासी 31 वर्षीय अभिषेक सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों के बीच जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक नया इनपुट मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिषेक मोबाइल पर आई एक अनजान वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध जासूसी नेटवर्क के संपर्क में आया था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला ने अभिषेक से संपर्क किया था। महिला ने कथित तौर पर वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत शुरू की। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत और संपर्क बढ़ता गया। आरोप है कि इसी संपर्क के जरिए अभिषेक से ऐसे काम कराए जाने लगे, जिनका संबंध देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों से हो सकता है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि महिला और उसके संपर्क में मौजूद कुछ लोग पाकिस्तान के एक खुफिया ऑपरेटिव के लिए काम करते थे। महिला के माध्यम से अभिषेक से भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि अभिषेक का उक्त महिला से पहली बार संपर्क कब और किस माध्यम से हुआ। इसके अलावा दोनों के बीच कितनी बार बातचीत हुई, क्या-क्या जानकारी साझा की गई और इस नेटवर्क में अभिषेक की भूमिका कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अभिषेक के पिता सुरेंद्र सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड जवान हैं। परिवार मूल रूप से पूर्वी चंपारण के राजपुर थाना क्षेत्र के सेवराह गांव का रहने वाला बताया गया है। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद परिवार ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जमीन खरीदकर अपना ठिकाना बना लिया था और वर्तमान में वहीं रहने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed