फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ranking of zonal offices of Bihar released, March: Land survey, Jamui, Aurangabad

Bihar News: बिहार के इस अंचल का काम सबसे अच्छा, हसपुरा को दूसरा और बाराहाट को मिला स्थान; देखिए पूरी लिस्ट

Fri, 25 Apr 2025 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Apr 2025 05:17 PM IST
सार

टॉप टेन में बांका के चार तथा शेखपुरा के दो अंचल कार्यालय शामिल हैं। वहीं टॉप टेन में बांका के चार तथा शेखपुरा के दो अंचल कार्यालय स्थान बना पाये हैं। बांका के बाराहाट, अमरपुर, बौंसी तथा फुल्लीडुमर को क्रमशः तीसरा, चौथा, छठा तथा सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News: Ranking of zonal offices of Bihar released, March: Land survey, Jamui, Aurangabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नीतीश सरकार की ओर से बिहार के अंचल कार्यालयों के काम करने के आधार पर मार्च महीने की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें जमुई के लक्ष्मीपुर अंचल कार्यालय को पहला, औरंगाबाद के हसपुरा को दूसरा तथा बांका के बाराहाट को तीसरा स्थान मिला है। जबकि फरवरी में पहले स्थान पर सारण का नगरा और दूसरे स्थान पर औरंगाबाद के हसपुरा अंचल कार्यालय था। दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा नियमित रूप से मुख्यालय स्तर से, अंचल कार्यालयों से लेकर जिलों तक किये जा रहे राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा मार्च माह में राज्य के सभी 534 अंचल कार्यालयों की समीक्षा कर रैंकिंग जारी की गई है। 

विज्ञापन


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बताया गया कि अंचल कार्यालयों की रैंकिंग परिमार्जन प्लस, म्यूटेशन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग की स्थिति इत्यादि के आधार पर की जाती है। रैंकिंग में अंचल कार्यालयों को म्यूटेशन पर 20 अंक, परिमार्जन प्लस पर 25 अंक, अभियान बसेरा-2 पर 15 अंक, आधार सीडिंग पर 2.5 अंक, ऑनलाइन एलपीसी पर 2.5 अंक, ई मापी पर 15 अंक, अतिक्रमणवाद निबटारे पर पांच अंक, जमाबंदी पर पांच अंक और सरकारी जमीन की इंट्री और वेरीफिकेशन पर 10 अंक दिये जाते हैं। इनमें सबसे अधिक अंक परिमार्जन प्लस पर मिलते हैं। इस आधर पर लक्ष्मीपुर अंचल कार्यालय को 100 में 91.61 अंक मिले हैं तो दूसरे नंबर पर रहे हसपुरा को 91.39 अंक और तीसरे नंबर पर रहे बाराहाट को 90.07 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन

बिहार कैबिनेट में 34 प्रस्तावों पर सीएम नीतीश कुमार ने लगाई मुहर, इन विभागों में नौकरी की बहार
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, टॉप 10 अंचल कार्यालय को कितने अंक मिले

  • लक्ष्मीपुर(जमुई)- 91.61 अंक 
  • ⁠हसपुरा (औरंगाबाद)- 91.39 अंक
  • ⁠बाराहाट (बांका)- 90.07 अंक
  • ⁠अमरपुर (बांका)- 88.35 अंक
  • ⁠घाट कुसुम्भा (शेखपुरा)- 88.13 अंक
  • ⁠बौंसी (बांका)- 88.10 अंक
  • ⁠फुल्लीडुमर (बांका)- 88.06 अंक
  • ⁠बैरगनिया (सीतामढ़ी)- 87.12 अंक
  • ⁠शेखोपुर सराय (शेखपुरा)-  86.97 अंक
  •  ⁠खोदाबंदपुर (बेगूसराय)-  86.58 अंक


जानिए, पीछे रहने वाले 10 अंचल कार्यालय के बारे में

  • वजीरगंज( गया)- 55.87 अंक
  • ⁠चौगाई (बक्सर)- 55.83 अंक
  • ⁠रहिका( मधुबनी)- 55.69 अंक
  • ⁠पुनपुन (पटना)- 55.16 अंक
  • ⁠बिहटा (पटना)- 54.19 अंक
  • ⁠बोधगया (गया)- 52.39 अंक
  • ⁠संपतचक (पटना)- 50.84 अंक
  • ⁠सदर गया (गया)- 50.80 अंक
  • ⁠औरंगाबाद सदर (औरंगाबाद)- 49.27 अंक
  • ⁠अकबरपुर (नवादा)- 49.13 अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed