फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News Stone pelting took place between 2 parties during Tazia procession, SDO-SDPO are camping on spot

Bihar News: मोतिहारी में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुआ पथराव, एसडीओ-एसडीपीओ मौके पर कर रहे कैंप

Wed, 17 Jul 2024 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jul 2024 02:48 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया। इसे लेकर मोतिहारी एसपी ने बताया कि पथराव करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Motihari News Stone pelting took place between 2 parties during Tazia procession, SDO-SDPO are camping on spot
पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस मौके पर कैंपिंग कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में बुधवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ शरारती तत्व मंदिर में घुसने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। लेकिन मोहर्रम के जुलूस में ही शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग शरारती तत्वों को रोकते हुए भी नजर आए। मामला मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का है, जहां से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महुअवा, छोटा फुलवरिया और फुलवरिया से निकला मोहर्रम का जुलूस गांव से होते हुए जा रहा था। तभी रास्ते में फुलवरिया चौक पर पड़ने वाले एक मंदिर की तरफ मोहर्रम के जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्व अचानक से दौड़ने लगे, जिसका वीडियो वायरल हो गया। मोहर्रम के जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्व मंदिर की तरफ जाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। वहीं, जुलूस में शामिल अन्य लोग शरारती तत्वों को मंदिर की तरफ जाने से रोकते हुए भी दिखाई दिए।
विज्ञापन




दरअसल, कल रात मंदिर के बगल में दाहा खेला गया था, जिसके बाद आज हिंदू समुदाय ने बांस-बल्ले लगाकर मंदिर घेर दिया था। ताकि आज फिर से मंदिर के बगल में दाहा न खेला जा सके। इसी बात से नाराज होकर कुछ शरारती तत्व मंदिर की तरफ दौड़ते हुए दिखाई दिए, जिन्हें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर रोक दिया। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर पर पथराव भी किया। फिलहाल मोहर्रम का जुलूस मंदिर से आगे निकल गया है। मोतिहारी के एसपी ने फोन पर बताया कि पथराव करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed