{"_id":"678d1f7c314ad3de0b0afd77","slug":"motihari-news-son-killed-father-illicit-relationship-became-reason-for-dispute-sensation-in-area-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेटे ने सिलबट्टे से की पिता की हत्या, अवैध संबंध बना विवाद की वजह; घटना से फैली इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेटे ने सिलबट्टे से की पिता की हत्या, अवैध संबंध बना विवाद की वजह; घटना से फैली इलाके में सनसनी
Sun, 19 Jan 2025 09:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:21 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी में अवैध संबंधों को लेकर बेटे ने सिलबट्टे से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्तों का कत्ल करने की घटनाएं मोतिहारी जिले में रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी भाई द्वारा भाई की हत्या, कभी साले द्वारा बहनोई का कत्ल, तो कभी पिता द्वारा बेटी को मौत के घाट उतारने की खबरें सामने आती रही हैं। अब एक और दिल दहला देने वाली घटना ने जिला को झकझोर दिया है। इस बार बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर विशुनपुरा गांव की है। जहां गुड्डू अंसारी नामक युवक ने अपने पिता मुस्तकीम अंसारी की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण पिता के पड़ोस की एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिता के अवैध संबंध बने विवाद का कारण
गुड्डू अंसारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे उसने अपने पिता के पड़ोस की महिला के साथ संबंधों का विरोध किया। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर गुड्डू ने सिलबट्टे के पत्थर से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
लाश को छिपाने की कोशिश की
हत्या के बाद, गुड्डू ने पहले तो किसी को घटना की जानकारी नहीं दी और लाश को ठिकाने लगाने की साजिश रचने लगा। लेकिन शाम होते-होते यह बात पड़ोसियों के जरिए हरसिद्धि थाना तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अरेराज के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि गुड्डू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।