फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Police vehicle hit tempo, 3 people including a girl student returning after giving exam injured

Bihar: पुलिस वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन लोग घायल; ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 11 Feb 2025 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Feb 2025 09:05 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में पुलिस वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से ग्रामीणों भड़क गए और पुलिस के वाहन को घेरकर हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Motihari News: Police vehicle hit tempo, 3 people including a girl student returning after giving exam injured
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले के केसरिया-चकिया रोड स्थित राजपुर गांधी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पुलिस वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो में इंटर की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा सहित तीन लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
पुलिस वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो
जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान सिसवा पटना निवासी अजय राम (40), राजू राउत (35) और प्रियम कुमारी (18) के रूप में हुई है। इनमें अजय राम को अधिक चोटें आई हैं, जिनका इलाज केसरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 
इंटर परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा
घटना के चश्मदीदों के अनुसार, चकिया से इंटर की परीक्षा देकर परीक्षार्थियों को घर वापस ले जाने के लिए टेंपो को रिजर्व किया गया था। राजपुर गांधी चौक के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो में कुल चार परीक्षार्थी और दो अभिभावक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल राजू राउत ने बताया कि मैं अपनी बेटी को इंटर की परीक्षा दिलवाकर लौट रहा था। तभी अचानक पुलिस वाहन ने सामने से टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में मेरी बेटी भी घायल हो गई।
 
घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात
घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और पुलिस वाहन को घेर लिया। लगभग एक घंटे तक पुलिस गाड़ी को रोके रखा गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। समझाइश के बाद पुलिस वाहन को घटनास्थल से हटाया गया।

 
केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी थी दुर्घटना में शामिल
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि जिस गाड़ी से टेंपो को टक्कर मारी गई, वह केसरिया के सर्किल इंस्पेक्टर की थी। हालांकि दुर्घटना के समय वह गाड़ी में मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और इसमें किसकी गलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed