{"_id":"65e1e08e058adcbece0bf6b1","slug":"motihari-news-middle-aged-man-died-after-being-hit-by-uncontrolled-car-two-others-injured-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, दो अन्य घायल; अगले महीने होनी थी बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, दो अन्य घायल; अगले महीने होनी थी बेटी की शादी
Fri, 01 Mar 2024 07:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:35 PM IST
सार
Motihari Hindi News: मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि एक कार की चपटे में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। इससे नाराज परिजनों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम की थी। उन्हें समझा कर जाम खत्म कराया गया है। वहीं, कार सवार दोनों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सावर को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सावर अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने आगजनी कर एनएच 28 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म करवाया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अवधेश चौक के पास की है।
विज्ञापन
वहीं, मृतक की पत्नी के भाई हरी सहनी ने बताया कि मेरे जीजा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नंदपुर निवासी जमादार सहनी (48) अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे मेरे जीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज होकर कुछ देर के लिए हम लोगों ने सड़क जाम की। फिर पुलिस के समझाने पर जाम खत्म किया।
विज्ञापन
हरी सहनी ने आगे बताया कि मेरे जीजा की चार बेटियां और एक बेटा हैं। तीन बेटियों और बेटे की शादी कर चुके हैं। बेटा अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल में रहता है। जमादार सहनी कुआरी देवी चौक पर मछली बेचकर घर खर्च चलाते थे। अप्रैल में सबसे छोटी बेटी की शादी थी, उसी की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
वहीं, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि एक कार की चपटे में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। इससे नाराज परिजनों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम की थी। उन्हें समझा कर जाम खत्म कराया गया है। वहीं, कार सवार दोनों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।