फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: District Councilor's husband Ranjit Gupta's property confiscated, liquor smuggling

Bihar: जिला पार्षद पति की संपत्ति कुर्क, शराब तस्करी के दर्जनों मामलों में फरार आरोपी रंजीत गुप्ता पर कार्रवाई

Sat, 25 Jan 2025 09:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Jan 2025 09:51 PM IST
सार

Motihari News: पुलिस का दावा है कि पीपराकोठी और अन्य क्षेत्रों में रंजीत गुप्ता और उसके परिवार का शराब तस्करी का सिंडीकेट सक्रिय है। इस नेटवर्क की तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हालांकि रंजीत की पत्नी ने अपने पति का बचाव किया है।

विज्ञापन
Motihari News: District Councilor's husband Ranjit Gupta's property confiscated, liquor smuggling
आरोपी रंजीत गुप्ता, संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के जीवधारा क्षेत्र में जिला पार्षद सदस्या नीतू गुप्ता के पति रंजीत गुप्ता के घर पुलिस ने शनिवार को कुर्की की कार्रवाई की। शराब तस्करी सहित अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे रंजीत गुप्ता के खिलाफ कई थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले आत्मसमर्पण के लिए 20 मिनट का समय दिया, लेकिन आरोपी ने समर्पण नहीं किया। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन

 
नोटिस चस्पा कर की शुरू की कुर्की
जानकारी के मुताबिक, कुर्की की इस कार्रवाई का नेतृत्व सदर डीएसपी जितेश पांडे और चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस ने रंजीत गुप्ता के घर पर डुगडुगी बजाकर कुर्की का नोटिस चिपकाया और एसपी के आदेश पर कुर्की प्रक्रिया को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 
शराब तस्करी का मुख्य आरोपी
रंजीत गुप्ता के खिलाफ केसरिया थाना क्षेत्र में 1,800 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी का मामला दर्ज है। इस कांड में वह मुख्य आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा है। 24 नवंबर 2024 को पुलिस ने घर पर इश्तेहार चिपकाकर उसे समर्पण के लिए समय दिया था, लेकिन आदेश का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार पर भी दर्ज हैं गंभीर मामले
रंजीत गुप्ता के परिवार का आपराधिक इतिहास भी चर्चा में है। उनका बड़ा भाई प्रदीप गुप्ता स्मैक तस्करी के मामले में दिल्ली की जेल से सजा काट चुका है और फिलहाल फरार है। वहीं, छोटे भाई को हाल ही में शराब तस्करी के मामले में जेल से रिहा किया गया है। वहीं, जिला पार्षद नीतू गुप्ता ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों की चाल के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

 
तस्करी सिंडीकेट का खुलासा
पुलिस का दावा है कि पीपराकोठी और अन्य क्षेत्रों में रंजीत गुप्ता और उसके परिवार का शराब तस्करी का सिंडीकेट सक्रिय है। इस नेटवर्क की तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों और तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी के निर्देशानुसार, फरार आरोपियों की धरपकड़ और उनकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed