फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   motihari Bihar News Viral video of teacher sparks uproar, embarrasses education department

Bihar News: स्कूल में पढ़ाने वाले गुरु ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ करते दिखे आपत्तिजनक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 29 Dec 2025 04:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 04:24 PM IST
सार

Bihar News: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड में एक सहायक शिक्षक का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना ने शिक्षा विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
motihari Bihar News Viral video of teacher sparks uproar, embarrasses education department
आर्केस्ट्रा डांसर के साथ डांस करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में शिक्षा की अलख जगाने की जिम्मेदारी निभाने वाले एक शिक्षक का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे शिक्षा विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत कनछेदवा मौजे गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में भोजपुरी के अश्लील गीतों पर एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ आपत्तिजनक इशारे करते हुए एक अधेड़ व्यक्ति नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति प्राथमिक विद्यालय कनछेदवा का सहायक शिक्षक मधुसूदन सिंह है।

विज्ञापन


पढे़ं; चोरों के निशाने पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर का घर, 10 दिनों में दो बार बड़ी चोरी, पूर्णिया में घटी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित शिक्षक को लेकर पहले से ही तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। वहीं वीडियो में व्यक्ति की स्थिति को देखकर नशे में होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या रुख अपनाता है और संबंधित शिक्षक पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल अमर उजाला इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed