फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News Illegal gun factory exposed in Motihari News Today

Bihar News: यहां चल रही थी हथियार बनाने की फैक्ट्री, गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने हथियारों के साथ चार को पकड़ा

Fri, 18 Apr 2025 05:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 05:58 PM IST
सार

Illegal Gun Factory: मोतिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने का सामान और मशीनरी के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Motihari Bihar News Illegal gun factory exposed in Motihari News Today
हथियारों के जखीरा के साथ मोतिहारी पुलिस एवं गन फैक्ट्री का निरीक्षण करते मोतिहारी एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में मोतिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।मौके से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने का सामान और मशीनरी के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, मोतिहारी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले के पालनवा थाना क्षेत्र में एक गन फैक्ट्री चल रही है। फिर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी की टीम ने सुनियोजित तरीके से लगातार 12 घंटे छापेमारी कर उक्त गन फैक्ट्री को खोज निकाला एवं मौके से भारी मात्रा हथियार एवं अर्धनिर्मित हथियार सहित गन बनाने वाले कई उपकरण को जब्त किया है। साथ ही इस फैक्ट्री का संचालन कर रहे पंकज सिंह और राजेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर विशेष पूछताछ किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: माफियाओं ने बेटे को अधिक शराब पिलाकर मार डाला, लेकिन पुलिस कर रही इनकार, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के आधार पर पता चला कि इस गन निर्माण फैक्ट्री में दो लोग और शामिल हैं, जो छपरा जिला और मुंगेर जिला के रहने वाला है। फिर मोतिहारी से एक विशेष टीम को वहां रवाना किया गया। जहां से इसके मास्टरमाइंड अमिताभ शर्मा और नैयर आलम को गिरफ्तार किया गया है।छापेमारी के दौरान पुलिस को यह पता चला कि राजेश्वर सिंह और पंकज सिंह पोल्ट्री फार्म चलाने के आड़ में इस गन फैक्ट्री को चलाता था। जबकि छपरा जिला से गिरफ्तार अमिताभ शर्मा इसका मास्टर ट्रेनर और मुंगेर से गिरफ्तार नैयर आलम इसका मुख्य टेक्नीशियन था। मोतिहारी पुलिस गिरफ्तार सभी अपराधियों से फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक की तलाश कर रही है। छापेमारी दल में रक्सौल एसडीपीओ के अलावा पालनवा थानाध्यक्ष सीता केवट, भेलाही थानाध्यक्ष मो शाहरुख और रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: नशे का कारोबार करने वाले चार बड़े सौदागर गिरफ्तार, 26.87 लाख का ब्राउन सुगर बरामद

इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक गन फैक्ट्री का सफल उद्यभेदन हुआ है। चार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर इसमें शामिल सभी अपराधियों की सूची तैयार कर रही है। इसके अलावा छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed