{"_id":"695cf5b7f9a46d75dd097fd7","slug":"motihari-bihar-news-bodies-of-boy-and-girl-were-found-in-suspicious-circumstances-suicide-is-suspected-due-to-love-affair-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-3812484-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: युवक-युवती के शव एक ही कपड़े से लिपटे मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: युवक-युवती के शव एक ही कपड़े से लिपटे मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या?
Tue, 06 Jan 2026 07:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:52 PM IST
सार
Motihari News: सुगौली थाना क्षेत्र के बौधा सरेह में युवक–युवती के शव संदिग्ध हालात में मिले। दोनों का गला एक ही कपड़े से लिपटा था। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित बौधा सरेह में सोमवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और एक युवती का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
सूचना मिलते ही सुगौली थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया।
विज्ञापन
एक ही कपड़े से गला लिपटा मिला, मामला संदिग्ध
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों का गला एक ही कपड़े से लिपटा हुआ पाया गया है। इस स्थिति के कारण मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस इसे गंभीरता से जांच रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सबसे पहले दोनों शवों को पेड़ से लटके हुए देखा था। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों शव जमीन पर पड़े मिले। शवों की स्थिति में इस तरह के बदलाव को लेकर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रेमी युगल होने की आशंका, पहचान हुई
प्रारंभिक जांच में मृत युवक और युवती को प्रेमी युगल बताया जा रहा है। दोनों हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान छोटेलाल सहनी के पुत्र लखन सहनी और प्रभु सहनी की पुत्री निपु कुमारी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- चोरी के शक में युवक से बर्बरता: प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, हालत गंभीर; पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, गांव में मातम
परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार की शाम से ही घर से लापता थे, जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों को अवगत कराया गया, जिसके बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी माहौल पसरा हुआ है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ परिजनों व स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन