फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   MLC Vanshidhar Brijwasi became emotional with children in his school in Muzaffarpur

Bihar News: बच्चों संग भावुक हुए एमएलसी वंशीधर बृजवासी, कहा- स्कूल विधान मंडल से बेहतर…फिर गया गाना

Sun, 15 Dec 2024 01:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Dec 2024 01:18 PM IST
सार

Bihar News: MLC वंशीधर बृजवासी अपने स्कूल पहुंचे, इस दौरान वो बच्चों के बीच रहकर भावुक हो गए। बता दें कि MLC वंशीधर ब्रजवासी ने बच्चों के साथ गाना भी गाया, जो काफी वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
MLC Vanshidhar Brijwasi became emotional with children in his school in Muzaffarpur
एमएलसी वंशीधर बृजवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने स्कूल में बच्चों के साथ पहुंचे MLC वंशीधर बृजवासी भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी सपने में नहीं सोचा था कि मैं MLC बनूंगा। इस दौरान बच्चों के साथ बोलते बोलते वो भावुक भी हो गए। वहीं उन्होंने गाना भी गाया, जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उस पल को याद कर रहा हूं जब मैं अपने स्कूल में होता था और बच्चों के साथ में रहता था, उन्हें पढ़ाने का काम करता था। यह खुशी मुझे कभी विधान मंडल में नहीं मिल सकती है। 

विज्ञापन


अचानक अपने स्कूल में पहुंचे MLC 
MLC वंशीधर बृजवासी ने कहा कि मैं स्कूल के पल को कभी भुला नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व में जब शिक्षा मित्र के रूप में बहाल हुए थे, तब बंधुआ मजदूर की तरह काम करते थे और अपनी लड़ाई को जारी रख जिस मुकाम पर आया हूं और बहुत हद तक हमे सफलता मिली है।
विज्ञापन


लोगों के प्रेम और सहयोग ने बना दिया MLC
MLC वंशीधर बृजवासी ने कहा कि जो लड़ाई लड़ता है, वह ही जीतने का काम करता है और लोगों ने मुझे इसलिए जीताने का काम किया। इसलिए मुझे सदन में भेज दिया है। यह तब की लड़ाई का परिणाम है जो कई साल से शुरू थी और अब तक जारी है। हम सब शिक्षकों के हक और अधिकार भी मिले हैं और कुछ और मिलना बाकी है। बाकी आपके प्रेम ने मुझे एमएलसी बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed