{"_id":"67824245b70ed2e4630cb5d7","slug":"minister-of-urban-housing-department-nitin-naveen-inspected-the-bairia-bus-stand-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर पहुंचे मंत्री नीतिन नवीन, शहीद बैकुंठ शुक्ल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर पहुंचे मंत्री नीतिन नवीन, शहीद बैकुंठ शुक्ल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Sat, 11 Jan 2025 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:34 PM IST
सार
Bihar News: प्रदेश के नगर आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने बैरिया बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आस-पास कमी पाए जाने पर अधिकारियों को सुधार करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
शहीद बैकुंठ शुक्ल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान बैरिया बस स्टैंड का नाम शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर कर दिया गया। आज शनिवार को नगर आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने बैरिया बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आस-पास कमी पाए जाने पर अधिकारियों को सुधार करने की नसीहत दी। इसके साथ उन्होंने शहीद बैकुंठ शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान बैरिया बस स्टैंड का नाम अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर कर दिया गया। जिसके बाद से विभाग की तरफ से भी बैरिया बस स्टैंड का नाम अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर करने का निर्देश जारी हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के घोषणा पर विभाग ने अमल करते हुए अविलंब उसे पूरा कर दिया है। गौरतलब है कि कई वर्षों से इस बैरिया बस स्टैंड का नाम शाहिद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर करने की मांग चल रही थी, उस मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मोहर लगा दी और अब बैरिया बस स्टैंड का नाम शाहिद बैकुंठ शुक्ल कर दिया गया।
विज्ञापन