{"_id":"667a9c7f05bbe1e50a098a97","slug":"mid-day-meal-insects-found-in-food-at-govt-school-in-muzaffarpur-children-and-family-members-created-ruckus-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सरकारी स्कूल के MDM में मिले कीड़े, बच्चों और परिजनों ने किया हंगामा; कीड़े को जीरा बताने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सरकारी स्कूल के MDM में मिले कीड़े, बच्चों और परिजनों ने किया हंगामा; कीड़े को जीरा बताने का आरोप
Tue, 25 Jun 2024 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:01 PM IST
सार
Insects In Mid-Day Meal: बच्चों का कहना है कि मिड डे मील खाने में कीड़ा निकलने की शिकायत जब प्रधानाध्यापिका की तो उन्होंने उनसे कीड़ा को जीरा बताते हुए खाने को कहा। जब इसकी भनक बच्चों के अभिभावकों को लगी तो उन्होंने स्कूल में आकर विरोध जताया। इस दौरान काफी देर तक के वहां गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
मिड डे मील में कीड़ा निकलने पर विद्यार्थियों और उनके बच्चों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल में मिड डे मील के खाने में कीड़े मिलने के बाद एक बार फिर से बच्चों और उनके परिजनों ने हंगामा किया। मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के उत्कर्मित मध्य विद्यालय मिठनसराय का है। जहां मंगलवार को मिड डे मिल में कीड़े निकलने से बच्चों ने हंगामा कर दिया। वहीं, इस दौरान ग्रामीण ने भी वहां पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को उत्कर्मित मध्य विद्यालय मिठनसराय में मिड डे मील का खाना बनकर आया। उसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों को खाना परोसा गया। इस दौरान कुछ बच्चों ने मिड डे मील में कीड़ा होने की जानकारी दी और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बच्चों का कहना है कि मिड डे मील खाने में कीड़ा निकलने की शिकायत जब प्रधानाध्यापिका की तो उन्होंने उनसे कीड़ा को जीरा बताते हुए खाने को कहा। जब इसकी भनक बच्चों के अभिभावकों को लगी तो उन्होंने स्कूल में आकर विरोध जताया। इस दौरान काफी देर तक के वहां गहमागहमी का माहौल रहा। स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रधानाध्यापिका के समझाने पर ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
प्रधानाध्पिका का कहना है कि प्रयास यही रहता है कि मिड डे मील पूरी तरह जांच परख कर बनाया जाए और हमेशा बनता रहा है। आज तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अब जब इस मिड डे मील में कीड़ा होने की जानकारी हुई तो सभी बच्चों को मिड डे मील खाने से रोक दिया गया था। बच्चों के खाने में कीड़े निकल आने की शिकायत स्कूल के मिड डे मील प्रभारी ने अधिकारियों से की। वहीं, शिकायत मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।