फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   meenapur leader tamanna hashmi quits aimim accuses owaisi of selling tickets and misleading muslim voters

Bihar: बिहार चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, मीनापुर के नेता तमन्ना हाशमी ने छोड़ी पार्टी, लगाए गंभीर आरोप

Sun, 19 Oct 2025 02:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मीनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मीनापुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 19 Oct 2025 02:05 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले एआईएमआईएम को बड़ा झटका लगा। मीनापुर से पार्टी नेता तमन्ना हाशमी ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर टिकट बेचने और मुस्लिम मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। इस घटना से पहले एआईएमआईएम ने 25 प्रत्याशियों की सूची भी जारी की। जानिए किन प्रत्याशियों को किस विधानसभा सीट से उतारा गया है।

विज्ञापन
meenapur leader tamanna hashmi quits aimim accuses owaisi of selling tickets and misleading muslim voters
मीनापुर के नेता तमन्ना हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पार्टी नेता तमन्ना हाशमी ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

मुस्लिम मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप
तमन्ना हाशमी ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर टिकट बेचने और मुस्लिम मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले दावा किया था कि राजद द्वारा तोड़े गए चार विधायकों के बदले इस बार 40 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाएंगे, लेकिन वास्तविकता में केवल 35 सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किए गए।

विज्ञापन

जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को टिकट बेचे
हाशमी ने कहा, "एआईएमआईएम ने बिहार के मुसलमानों के साथ धोखा किया है। वफादार और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को टिकट बेच दिए गए हैं। पार्टी अब अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है, इसलिए मैंने इससे अलग होने का निर्णय लिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पढे़ं: 'जल्द ही जेल में होगा लालू परिवार', गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले; कहा- बिहार को विकसित बनाएंगे

संगठनात्मक एकजुटता पर भी सवाल
गौरतलब है कि तमन्ना हाशमी पहले हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) में थे और बाद में एआईएमआईएम से जुड़े थे। उनके इस्तीफे से न केवल मीनापुर क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ा है, बल्कि पार्टी की संगठनात्मक एकजुटता पर भी सवाल उठने लगे हैं। चुनाव से ठीक पहले यह कदम एआईएमआईएम के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

ओवैसी की पार्टी ने इन 25 प्रत्याशियों को टिकट बांटे
इससे पहले शनिवार को ही ओवैसी की पार्टी- AIMIM ने 25 प्रत्याशियों की सूची भी जारी की। एआईएमआईएम ने जिन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं उनमें अमौर, बलरामपुर, ढाका, नरकटिया, किशनगंज, गोपालगंज, शेरघाटी, सिवान, सिकंदरा, मुंगेर, नवादा, मधुबनी, दरभंगा ग्रामीण, और अररिया प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed