फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Married woman who had love marriage dies under suspicious circumstances

Bihar News: प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर हत्या का आरोप; जानें मामला

Sun, 09 Mar 2025 08:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

Bihar: हत्था थाना पुलिस के अनुसार, विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Married woman who had love marriage dies under suspicious circumstances
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के हत्था थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस भी जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने प्रेम प्रसंग में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बबलू राय से शादी की थी।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मनीषा के मामा हरिहर सहनी का कहना है कि उन्हें जैसे ही मनीषा की मौत की खबर मिली, वैसे ही हत्या की आशंका हुई। उन्होंने बताया कि मनीषा और उसके पति बबलू राय के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो कोर्ट तक पहुंच चुका था। कोर्ट का फैसला मनीषा के पक्ष में आने वाला था, जिसकी जानकारी बबलू को लग गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से उसने मनीषा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। मृतका की छह साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की
हत्था थाना पुलिस के अनुसार, विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed