{"_id":"690d8da1186340ba0d08608c","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-family-accuses-husband-and-in-laws-of-murder-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Fri, 07 Nov 2025 11:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:42 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान भोगेंद्र मंडल की पत्नी 32 वर्षीय साजन देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव घर के अंदर से बरामद हुआ है। घटना की जानकारी खुद मृतका के पति ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मृतका की पहचान 32 वर्षीय साजन देवी, पति भोगेंद्र मंडल के रूप में की गई है।
मृतका के पिता देवेंद्र मंडल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने की है। उन्होंने कहा, “मेरे दामाद ने खुद फोन कर बताया कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है। जब हम मौके पर पहुंचे तो सभी लोग घर से भाग चुके थे।”
पढ़ें: पीएम मोदी बोले- पहले चरण की वोटिंग में NDA को भारी बढ़त, कल करेंगे दो जगह संवाद
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर औराई थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि “एक महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।”

उन्होंने आगे बताया, 'मेरा दामाद पहले से कुछ मांग कर रहा था और उसने धमकी दी थी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह मेरी बेटी को जान से मार देगा। आज हमें सूचना मिली कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है। उसका शव घर के कमरे में रखा हुआ था। इसके बाद हमने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब हम लोग पोस्टमार्टम के लिए आए हैं। हमें न्याय चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।' परिजन ने बताया कि वे तरियानी छपरा गांव के निवासी हैं।